सरसों के तेल के जबरदस्त लाभ व उपयोग | Mustard Oil benefits in Hindi


mustard oil benefits in hindi

नमस्कार दोस्तों, वैसे तो तेल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है| लेकिन फिर भी हमें घर में खाना पकाने के लिए तेल की जरूरत होती है| ऐसा नहीं है की सभी तेल हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं| कुछ प्राकृतिक तेल ऐसे भी हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छे हैं| उनमें से एक सरसों का तेल है|

हम टीवी पर विज्ञापन से प्रभावित होकर रिफाइंड तेलों को Use करने लग गए है| जो हमारी सेहत के साथ एक खिलवाड़ है| यकीन मानिए सरसों के तेल के फायदे (Mustard Oil benefits in Hindi) जानकर आप रिफाइंड तेलों को अपने घर से बहार निकाल देंगे|

आज Everyday Walk के इस आर्टिकल में हम सरसों के तेल (Mustard oil in Hindi) के बारे में बात करेंगे| जिससे आप लोग रिफाइंड जैसे जहरीले तेलों को छोड़ कर प्राकर्तिक तेलों को use करें|

तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

सरसों के तेल के फायदे (Mustard Oil benefits in Hindi)

दोस्तों सरसों तेल खाने में ही नहीं कई तरह की औषधि में भी काम आता है| इसके कई सारे फायदे हमें देखने को मिलते हैं| जैसे-

जोड़ों व शरीर दर्द के लिए –

जैसा ही हमने बताया की सरसों के तेल में औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं| पुराने समय से ही सरसों के तेल को मालिश करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है| इसकी नियमित मालिश करने से शरीर दर्द, गठिया व चोट का दर्द दूर करने में मदद मिलती है| इसमें ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जोड़ों के दर्द को दूर करने क काम करता है|  

इसलिए घर में तो सरसों का तेल जरूर होना ही चाहिए|  

त्वचा के लिए गुणकारी –

सरसों के तेल का सेवन हमारी त्वचा के लिए भी गुणकारी होता है| इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है| जो हमारी त्वचा (skin) को सूरज की किरणों व प्रदूषण से बचाता है| यह शरीर में एंटी एजिंग की  तरह काम करता है|

पाचन के लिए –

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए सरसों के तेल का सेवन बेहद जरूरी है| यह हमारे लिवर और प्लीहा की सेहत को भी अच्छा करता है| इसके अलावा यह हमारी भूख बढ़ाने में भी मददगार होता है|

अच्छा ब्लड सर्कुलेशन –

जो लोग नियमित सरसों के तेल की मालिश करते हैं| उनका ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा रहता है| इसके लिए पैरों के तलबों पर सरसों के तेल की मालिश करनी चाहिए| यह सारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है|

 बालों के लिए फायदे –

सरसों का तेल हमारे बालों को अंदरूनी पोषण देता है| इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन डी, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं| जो हमारे रूखे-सूखे व बेजान बालों को हेल्दी बनाए रखने में मददगार हैं|

स्वस्थ हड्डियाँ –

सरसों के तेल की मालिश करने से हमारी हड्डियों की सेहत अच्छी बनी रहती है| जिम करने वाले लोग भी सरसों के तेल की मालिश करने की सलाह देते हैं| जिससे उनकी हड्डियाँ व मसल्स मजबूत बनी रहें|

प्रतिरोधक क्षमता –

शरीर के लिए सरसों का तेल दूसरे रिफाइंड तेलों के मुकाबले ज्यादा गुणकारी होता है| यह हमारे शरीर को तरह-तरह की बीमारियों से बचाकर इम्यूनिटी को मजबूत करता है| खाने के अलावा भी सरसों के तेल की मालिश कई रोगों से हमारी रक्षा करती है|

थे कुछ सरसों के तेल के लाभ (Mustard Oil benefits in Hindi) ये सारे फायदे हमें किसी भी रिफाइंड तेल से नहीं मिलते, उल्टा शरीर के लिए बहोत ज्यादा हानिकारक होते हैं|

सरसों के तेल के उपयोग (Uses of Mustard Oil in Hindi)

भारत में हर रसोई में आपको यह तेल जरूर देखने को मिलेगा| सरसों के तेल का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है| जैसे-

  • कई तरह के पकवान बनाने के लिए सरसों के तेल को इस्तेमाल में लाया जाता है|
  • इसका उपयोग घरों में सब्जी बनाने के लिए किया जाता है|
  • सरसों का तेल कई प्रोडक्टस बनाने में इसका प्रयोग होता है|
  • ज्यादातर आचार बनाने के लिए भी सरसों का तेल प्रयोग होता है|
  • कई प्रकार की देशी दवाइयाँ बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है|
  • शरीर की मालिश व बालों में लगाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है|

इसके फायदे जानने के बाद आपको कुछ सावधानियाँ जरूर पता होनी चाहिए| जिससे आपको इसके साइड इफेक्ट न हो|

चलिए जानते हैं इसके कुछ नुकसान –

सरसों के तेल के नुकसान (Mustard Oil side-effect in Hindi)

दोस्तों सभी चीजों की तरह सरसों का तेल भी हमारे लिए हानिकारक हो सकता है| अगर इसका गलत तरीके से उपयोग करते हैं| जैसे

  • इसका ज्यादा मात्रा में Use करने से कोलेस्ट्रॉल, खराब ब्लड प्रेशर व त्वचा की प्रॉब्लेम को सकती हैं|   यहॉं तक की हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी भयानक बीमारियों का जोखिम हो सकता है|
  • गर्भवती महिलाओ को इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए| इससे अच्छे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है|
  • कई लोगों को इससे एलर्जी होती है| जैसे सूजन, ऑइली स्किन व सरदर्द जैसी समस्या होती है| ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए|

ये भी पढ़ें – रिफाइंड तेल के नुकसान

निष्कर्ष –

सब बातों की एक बात| इससे आपको फायदा मिलता है या नुकसान, यह इस बात पर निर्भर करता है, की आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं| अगर आप ऊपर बताई गई सावधानियों को ध्यान में रखकर इसका Use करते हैं| तो आपको इसके जबरदस्त लाभ ले पाएंगे|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट सरसों के तेल के लाभ (Mustard Oil benefits in Hindi), उम्मीद है की आपको यह छोटा-सा लेख जरूर पसंद आया होगा| इस लेख को आप सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें जिससे और लोग इसके बारे में जान पाएं और रिफाइंड ऑइल के दुष्प्रभाव से बचें|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment