मेडिटेशन (ध्यान) करने के फायदे |Meditation Benefits in Hindi


meditation ke fayde

नमस्कार दोस्तों, आज कल मेडिटेशन करना मानो एक क्रेज सा बन गया है| हर कोई जीवन में शांति पाने या दूसरों को देख कर मेडिटेशन शुरू कर रहा है| लेकिन मेडिटेशन के फायदे केवल शांति तक ही सीमित नहीं हैं| इसको करने के कई अनगिनत लाभ हमें मिलते हैं| जिनका पूरा जिक्र हम नीचे करेंगे|

एव्रीडे वॉक की इस आर्टिकल में हम मेडिटेशन करने के फायदे (Meditation Benefits in Hindi) और इससे जुड़ी कुछ अन्य जानकारी आपको बताएंगे| यकीन मानिए दोस्तों इसके अद्भुत फायदे जानकर आप मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे|

तो चलिए बिना कोई देरी करें आगे का आर्टिकल शुरू करते हैं|

मेडिटेशन क्या है (What is Meditation in Hindi)

मेडिटेशन यानि ध्यान एक दिमाग का व्यायाम है| जिसमें हम एकांत में पूरे फोकस से एक चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं| इसमें हम बाहरी दुनिया से अलग अपने अंदर के विचारों को समझते हैं| सभी लोग इसको अपने-अपने नजरिये से देखते और करते हैं|

मेडिटेशन करने के फायदे (Meditation Benefits in Hindi)

नियमित मेडिटेशन करने से हमें कई चौक देने वाले फायदे मिलते हैं| जैसे –

तनाव व चिंता मुक्त –

कई शोधों में पाया गया है| जो लोग नियमित मेडिटेशन करते हैं, वे ज्यादातर चिंता मुक्त रहते हैं| मेडिटेशन से हम अपने खराब विचारों को कंट्रोल करते हैं| जिससे हम बेकार की टेंशन लेने से बच जाते हैं|

अनिंद्रा की समस्या –

जो लोग सही नींद ना आने की समस्या से जूझ रहें हैं| उनके लिए मेडिटेशन करना किसी अच्छे उपचार से कम नहीं हैं| मेडिटेशन करके आप खुद ही महसूस करोगे की आपका मन बोहोत रीलैक्स हो रहा है| जिससे आप पहले से अच्छे से नींद ले पाएंगे|

डिप्रेशन के लिए –

कई बार हम छोटी-छोटी बातों को लेकर इतने डिप्रेस हो जाते हैं, कि अपना खाना-पीना भी भूल जाते हैं| ऐसा करने से हम और ज्यादा डिप्रेशन में चले जाते हैं|

कई शोधकर्ताओ का कहना है, मेडिटेशन करने से डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी को भी हराया जा सकता है| मेडिटेशन करने से नकारात्मक विचार हमारे ऊपर हावी नहीं होते | जिससे ज्यादा सोचने की और   बेकार की टेंशन लेने की प्रॉब्लेम दूर हो जाती है|

स्वस्थ ह्रदय –

मेडिटेशन करने हमारे हार्ट से संबंधित रोगों को दूर रखने में मदद मिलती है| जिससे हमारे हार्ट का स्वास्थ बेहतर रहता है|

इसके अलावा नियमित मेडिटेशन करने से शरीर का ब्लड प्रेशर भी सही रहता है| जिससे हार्ट की बीमारियों का रिस्क कम रहता है|

तेज मस्तिष्क –

नियमित मेडिटेशन करना हमारे दिमाग की पावर को भी बढ़ता है| जिससे याद रखने की शक्ति अच्छी बनी रहती है| स्कूल में पढ़ने वाले अच्छों को तो मेडिटेशन जरूर करना चाहिए| यह दिमाग का भी विकास करने में मदद करता है|

आत्म सम्मान –

अपनी खुद की नजरों में खुद के लिए सम्मान होना बेहद जरूरी है| क्योंकि अपनी नजरों में ही जो व्यक्ति गिर जाए| वो जीवन में किसी की नजरों में उठ नहीं सकता| मेडिटेशन करना हमारी खुद की नजरों में आत्म सम्मान (Self-Respect) को बढ़ता है|

दोस्तों ये थे कुछ ध्यान करने के फायदे | चलिए नीचे कुछ सावधानी बताते हैं, जिससे आप लोग मेडिटेशन की सही से कर पाए|

कुछ सावधानियाँ –

दोस्तों मेडिटेशन करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है| जैसे –

  • मेडिटेशन करने के लिए हमेशा शांत जगह का चुनाव करें| जिससे आप ध्यान लगाकर मेडिटेशन कर पाए|
  • खाना खान के मेडिटेशन ना करें|
  • जब भी नींद आए तो मेडिटेशन नहीं करना चाहिए|
  • सुबह या शाम का समय मेडिटेशन के लिए सही रहता है|
  • अगर मेडिटेशन करने की शुरुवात कर रहें हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आवश्य लें|
  • ध्यान रखे बैठने के बाद आपके शरीर में किसी तरह का दर्द महसूस न हो रहा हो| जब आप रिलेक्स हो तभी मेडिटेशन शुरू करें|

ये यही कुछ छोटी-छोटी बातें जिनका आपको मेडिटेशन के वक्त ध्यान रखना है| जिससे आप सफलतापूर्वक मेडिटेशन कर पाओ और इसके लाभ लें पाओ|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट ध्यान करने के फायदे (Meditation Benefits in Hindi),  ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment