मखाना खाने के फायदे | Makhana Benefits in Hindi


Makhana Khane ke Fayde

नमस्कार दोस्तों, मखाने या Fox Nut को सेहत का खजाना माना जाता है| इसमें फाइबर  भरपूर मात्रा में पाया जाता है| जो पेट व पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करता है| इसके अलावा यह शरीर को स्वस्थ कर कई बीमारियों से भी बचाता है| जैसे – ब्लड शुगर, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और ह्रदय की बीमारियों को दूर रखने में मददगार है|

मखाने को कई लोग भूनकर या फ्राई करके इसका स्वाद लेते हैं, तो कई लोग खीर व सब्जी के साथ इसका लुप्त उठाते हैं| माखाने को किसी भी चीज में डालकर खाएं यह खाने को स्वादिष्ट बना देता है|

स्वादिष्ट होने के साथ-साथ Makhana Khane ke Fayde भी ढेर सारे हैं| जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं|

आगे पढ़ना जारी रखें –

मखाना के फायदे (Benefits of Makhana in Hindi)

दोस्तों मखाना एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड से युक्त होता है| इसका सेवन करने से कई तरह के शारीरिक लाभ हमें मिलते हैं| जैसे –

1. वजन कंट्रोल करे मखाना –

आपको यह जानकार हैरानी होगी, कि मखाना वजन कम करने में काफी मददगार होता है| मखाने में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है| जो पेट को ज्यादा समय भरा रखता है|

पेट भरा होने से भूख भी देरी से लगती है| जिससे ज्यादा खाने की आदत से हमें छुटकारा मिलता है|

2. हड्डियों के लिए मखाना –

मखाना खाने के फायदे हमारी हड्डियों को भी मिलते हैं| मखानों में कैल्शियम भरपूर मात्रा एं होता है| जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है| मखाने का सेवन करना गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है|

3. अच्छी इम्यूनिटी –

खराब इम्यूनिटी के कारण हम संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं| ऐसे में मखाना खाना हमारी इम्यूनिटी की इम्प्रूव करता है| जिससे हम जल्दी से बीमारियों की ग्रस्त में नहीं आते| इसके आलवा आप दूध में मखाना डालकर सेवन कर सकते हैं| जिससे मखानों की ताकत डबल हो जाती है|

4. पाचन शक्ति को अच्छा करे –

मखानों में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है| इसके अलावा यह कब्ज और गैस जैसी पेट की समस्याओं को भी दूर करता है|

5. ह्रदय के लिए –

मखाने में फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है, जो की एक प्राकृतिक पदार्थ है| फ्लेवोनॉयड्स हमारे ह्रदय (Heart) हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है| यह ह्रदय की गंभीर बीमारी हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने के रिस्क को भी कम करता है|

6. कंट्रोल ब्लड शुगर के लिए मखाना –

दोस्तों मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है| मखाने में पाया जाने वाला स्टार्च बहोत धीरे – धीरे पचता है| जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है|

ये थे कुछ makhana khane ke fayde, उम्मीद है, कि आपको हमारी यह छोटी-सी  पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी| इतनी तसल्ली से पढ़ने के लिए धन्यवाद |

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment