गुड के 10 फायदे व नुकसान | Jaggery benefits & side effect in Hindi


gud ke fayde in hindi

नमस्कार दोस्तों, दुनिया में बोहोत लोग मीठा खाने के शौकीन हैं| लेकिन मीठा खाना हमारे सेहत के लिए कतई भी अच्छा नहीं है| कई लोग मीठा यानि चीनी खाने से दूरी बना लेते हैं और कई लोग ऐसा नहीं कर पाते| पुराने जमाने से लोग मीठे के शौकीन हैं| लेकिन वे चीनी की जगह गुड का सेवन करते थे| इसी वजह से पहले के लोग हमसे ज्यादा सेहतमंद होते थे|

आप चीनी की जगह गुड का सेवन कर सकते हैं| जिससे आपकी मीठा खाने की तलब दूर हो जाएगी| आज के इस आर्टिकल में हम गुड के फायदे (Gud ke fayde in Hindi) के बारे में बताने जा रहें हैं| हमें उम्मीद है, की आप इसके फायदे चीनी की जगह गुड का सेवन करने लग जाएंगे| जो की आपकी सेहत के लिए लाभकारी है|

तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

गुड क्या है ? (What is Jaggery)

गन्ने के रस को निकाल कर बड़ी – बड़ी भट्टियों में गर्म किया जाता है| बोहोत देर तक गर्म होने के बाद गन्ने का रस गुड के रूप में गाढा होने लगता है| इसके बाद इसको किसी भी आकार में डालकर छोड़ दिया जाता है| ठंडा होते ही इसको निकाल कर मार्केट में भेज दिया जाता है|

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-बी12 व पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं| जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं|

गुड के फायदे (Jaggery benefits in Hindi)

गुड सेहत का खजाना माना जाता है, क्योंकि इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं| यह चीनी से लाखों गुना अच्छा होता है| तभी तो डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं|

आयरन की कमी होने पर –

यदि किसी को आयरन की कमी है, तो गुड का सेवन उनके लिए किसी औषधि से कम नहीं| इसमें इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है| खासकर तो औरतों में आयरन की कमी पाई  जाती है|

इसके अलावा यह एनीमिया (Anemia) में लाल रक्त कोशिकाओ को बढ़ाकर शरीर को काफी फायदा पहुंचता है|

ब्लड प्रेशर नियंत्रित –

गुड का सेवन करना हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है| इसमें मौजूद सोडियम व पोटेशियम हमारे शरीर में एसिड (acid) को कम करने का काम करते हैं| ब्लड प्रेशर के नियंत्रण के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी से साथ गुड का सेवन करें|

बेहतर पाचन शक्ति –

गुड में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन इंजाइम को एक्टिव कर पाचन शक्ति को भी अच्छा करते हैं| इसके अलावा गुड में फुक्रोज मौजूद होता है| जो की गैस, कब्ज व पेट की अन्य समस्याओं को ठीक कर पाचन को अच्छा करता है|

त्वचा के लिए –

गुड खाने के फायदे (Jaggery benefits in Hindi) हमारी हमारी त्वचा को भी मिलते हैं| यह शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है| खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन (जहरीले तत्व) शरीर से बाहर निकाल जाते हैं| जिससे हमारी त्वचा अच्छी ओर चमकदार बनती है|

पीरियड्स के समय –

गुड का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से काफी छुटकारा मिलता है| इसके लिए आप सुबह खाली पेट गुड का सेवन करें|

हड्डियों के लिए –

ज्यादातर सर्दियों के समय हड्डियों और जोड़ों में दर्द की प्रॉब्लेम हो जाती है| ऐसे में गुड का सेवन करना आपको राहत पहुंचा सकता है| इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम व फास्फोरस हमारी हड्डियों व जोड़ों के लिए फायदेमंद हैं|

सर्दी और खांसी के लिए –

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी होने पर आए दिन हमें जुकाम, खांसी व सर्दी लगना जैसी बीमारियां घेर लेती हैं| गुड की तासीर गर्म होने के कारण हम इन सारी बीमारियों से दूर रहते हैं| इसके अलावा इसका नियमित सेवन  हमारी कमजोर इम्यूनिटी को भी सही करता है|

वजन कम करने के लिए –

हम जब भी वजन कम करने की कोशिश करते हैं| तो हम चीनी नहीं छोड़ पाते जिसमे अधिक मात्रा में कैलोरी (Calorie) होती हैं| ऐसे में हम चीनी की जगह गुड का सेवन कर ज्यादा कैलोरी लेने से बच जाते हैं| और बार – बार हमें मीठा खाने की तलब नहीं होती|

इसलिए कहा जा सकता है, की गुड का सेवन करना हमें वजन कम करने में मदद करता है|

शरीर की थकावट दूर होती है –

जो लोग सर्दियों के समय गुड का नियमित सेवन करते हैं| उन लोगों में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है| इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है| जो हमारे शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान रहता है|

ह्रदय को फायदा –

जैसा की हमने पहले बताया गुड का सेवन करने से शरीर में रक्त का संचार सही रहता है| जो स्वस्थ ह्रदय होने का संकेत है| इसके अलावा इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम व मैंगनीज आदि पोषक मौजूद होते हैं| जो ह्रदय को सुचारु ढंग से काम करने में मदद करते हैं|

गुड के नुकसान (Jaggery side effect in Hindi)

दोस्तों गुड के फ़ायदों (Jaggery benefits in Hindi) की तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं| जैसा की आप सब लोगों को पता है की किसी भी चीज की ज्यादा मात्रा बोहोत हानिकारक होती हैं| इसी तरह गुड का ज्यादा सेवन हमें कई तरह से नुकसान पहुंचता है|

इसकी तासीर गर्म होती है| गर्मियों में इसका सेवन करने से नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है|

शुगर के मरीजों को इसका ज्यादा सेवन करने से उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है|

बच्चों को ज्यादा गुड खिलाने से दस्त की समस्या हो सकती है|

कई लोगों को इससे एलर्जी होती है| उन्हे इसके सेवन से बचना चाहिए|

ज्यादा गुड खाने से बदहजमी व पेट संबंधी परेशानी हो सकती है|

निष्कर्ष –

दोस्तों गुड के सारे फायदे लेने के लिए आपको इन सारी चीजों को ध्यान में रखना होगा| जो हमने इसके नुकसान में बताई है| इस आर्टिकल में दी गई कोई भी जानकारी किसी बीमारी का इलाज नहीं है|

तो यह थी हमारी पोस्ट (Jaggery benefits in Hindi) उम्मीद है, की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी| इस पोस्ट को आप सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे और लोग इसके बारे में जान पाए|

FAQ –

Que – गुड की तासीर कैसी होती है ?

Ans – गुड की तासीर गर्म होती है और पानी में मिलाकर ठंडी हो जाती है|

Que – गुड कब नहीं खाना चाहिए ?

Ans– गर्मियों के दिनों में ज्यादा गुड का सेवन न करें| इससे सिर दर्द, चक्कर व दस्त जैसी समस्या हो सकती है|

Que – शुगर के मरीज गुड खा सकते हैं ?

Ans – शुगर के मरीज गुड खा सकते हैं| लेकिन काम मात्रा में |


Leave a Comment