Intermittent Fasting : वजन कम करने में मददगार जानिए पूरी जानकारी फायदे, नुकसान


Intermittent fasting benefits in hindi

दोस्तों आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या बोहोत आम हैं| हम कितना भी अच्छा भोजन कर लें| उससे हमें फायदा होने की बजाय शरीर में फैट जमा होता रहता है| जिससे तोंद बाहर निकल आती है| इसका सबसे बड़ा कारण है| दिन में किसी भी समय भोजन करते रहना और बिना समय निर्धारित किए कुछ भी खाते रहना|

इस routine को हम कई सालों से follow करते आ रहे हैं| जिससे वजन बढ़ने के साथ – साथ गैस, कब्ज जैसी problem होती हैं| वजन कम (weight loss) करने के लिए वर्क आउट करना ही काफी नहीं| इसके लिए आपको अपनी diet में भी बदलाव करना होता है|

इसलिए इस आर्टिकल में हम बात करेंगे इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent fasting) की| जिसको करने से शरीर में जमा फैट तेजी से कम होने लगता है| इसके अलावा भी इसको करने के अनेको फायदे है (Intermittent fasting benefits in hindi) जिसके बारे में हमने नीचे बताया है| साथ ही intermittent fasting के बारे में कुछ जरूरी जानकारी बताई है| तो चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते हैं|

Table of Contents

इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है ?(Intermittent fasting in Hindi) –

आपने व्रत, उपवास जरूर पता होगा| अगर आप मुस्लिम हैं तो आप रोजा रखते होंगे| ये बिल्कुल ऐसा ही है| intermittent fasting में हमें 12, 14 या 16 घंटे भूखा रहना होता है| कई शोधकर्ता बताते हैं की 16 घंटे फास्ट रखना ज्यादा effective है|

इसमें हमें सुबह का नाश्ता skip करना होता है| लंच (Lunch) और डिनर (Dinner) ज्यादा प्रोटीन और फाइबर युक्त होने चाहिए| इतने घंटे भूखे रहने से शरीर के आंतरिक अंगों को काफी आराम मिलता है| जिससे उनकी काम करने की ताकत improve होती है|

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi) –

Intermittent fasting करने के वैसे तो ढेरों लाभ हैं| पर कुछ बड़े फायदे हैं जिनके बारे में हमने नीचे बताया है| जैसे

वजन कम करने में असरदार (Effective in reducing weight) –

जैसा की हमने पहले बताया की इससे weight loss करने में काफी मदद मिलती है| आपने नोटिस किया होगा की व्रत के दिनों में भी हमारा कुछ वजन कम हो जाता है| क्योंकि जब हम भूखे रहते है| तो हमारा वजन तेजी से कम होने लगता है|

इंटरमिटेंट फास्टिंग में हम फाइबर युक्त भोजन करते हैं| जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा – भरा लगता है| जिससे हमें भूख भी बोहोत देर बाद लगती है| और हमे वजन कम करने में आसानी होती है|

मस्तिष्क शक्ति में सुधार (Improve brain power) –

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से ना सिर्फ हमारे शरीर को फायदा मिलता है| बल्कि इससे हमारा दिमाग भी तेज होता है| फास्ट के दौरान हमारा पेट ज्यादातर खाली रहता है| दरअसल जब भी हमारा पेट खाली होता है| उस वक्त हम अपने काम में ज्यादा focus कर पाते हैं| और जब हमारा पेट भरा रहता है| तब हमारा शरीर अपनी 60% से 70% एनर्जी खाना पचाने में गवा देता है| जिससे हम अपने काम पर पूरी तरह focus नहीं कर पाते|

यही कारण है की हम सुबह का पढ़ा भूलते नहीं हैं| उस समय हमारा पेट खाली रहता है| और हम पूरा focus पढ़ाई मे लगा पाते हैं| intermitting fasting करने से दिन के समय भी हम अपने काम पर पूरा focus करने लग जाते हैं| और धीरे – धीरे यह हमारी आदत बन जाती है|

नियंत्रित कोलेस्ट्रॉल लेवल (maintain cholesterol level) –

Intermittent fasting से हमारा कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) लेवल भी नियंत्रित होता है| इसमे हम तली या ज्यादा ऑइल वाली चीजें नहीं खाते| हम इसमें उबली हुई सब्जियां, फल, रोटी और फलों का जूस ही ले सकते है| दिन में हमें 2 ही मील खानी होती है| बाकी फास्ट के समय हम पानी ही पीते हैं|

इसी दौरान गंदा cholesterol शरीर से बाहर हो जाता है| जिससे हमारा ह्रदय भी स्वस्थ रहता है|

हुमन ग्रोथ हॉर्मोन्स में वृद्धि (increase Human growth hormones) –

इससे Human growth hormones में कई गुणा बढ़ोत्तरी होती है| जिससे शरीर में चर्बी घटने की शक्ति तेज होती है| और हमारी मांसपेशियों (Muscles) को ग्रोथ मिलती है|

त्वचा और बालों के लिए फायदा (Benefits for skin & Hair) –

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi) हमारी स्किन और बालों को भी मिलते हैं| क्योंकि फास्टिंग के समय हमारे शरीर से विषैले कण (Toxins) बाहर हो जाते है| फास्ट के बाद हम फलों या सब्जियों का जूस पीते है| तो इसका सीधा असर हमारे बालों और स्किन पर होता है| जिससे रूखी – सुखी त्वचा और बालों को नमी मिलती है|

इंटरमिटेंट फास्टिंग लगातार करने से चहरे की झुर्रियां भी कम हो जाती है| जिससे आप बढ़ती उम्र के साथ भी जवान रहते हैं|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (Boost Immunity) –

 आपको आये दिन खांसी, जुकाम, सिर दर्द जैसी छोटी – मोटी बीमारियाँ घेर लेती है| तो ये कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (week Immunity) की निशानी है| ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent fasting) आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है|

फास्टिंग करने से शरीर के आंतरिक अंगों को relax मिलता है| जिससे वो अपना काम ठीक से करने लग जाते है| जिससे आपकी immunity मजबूत हो जाती है|

मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है (Increase Metabolism) –

उम्र बढ़ने के साथ – साथ Metabolism लेवल भी कम होता है| जिसकी वजह से शरीर में फालतू चर्बी (Body fat) काफी बढ़ जाता है| इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent fasting in hindi) करने से Metabolism लेवल बैहतर हो सकता है| अगर आप सही तरीके से इसको करें|

इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का समय (Intermittent fasting time table) –

Intermittent fasting time

दोस्तों वैसे से फास्टिंग 12, 14 या 16 घंटे की करनी होती है| शोधकर्ताओ की माने तो 16 घंटे IF करना ज्यादा अच्छा रहता है| इसलिए हम आपको 16 घंटे वाला टाइम टेबल बता रहे है|

हमारे पास दिन रात मिल के 24 घंटे होते हैं| जिसमे 16 घंटे का तो फास्ट होता है और बाकी बचे 8 घंटों के अंतराल में 2 मील लेनी है|

मान लो की आज आपने सुबह 11:00 am पर अपनी पहली मील ली है| उसके ठीक 8 घंटे बाद यानी 7:00 pm पर आपको दूसरी मील लेनी है| बाकी 7:00 pm से सुबह 11:00 am तक भूखा रहना है|

इस टाइम प्लान को ही आपको अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं| जैसे किसी दिन आपने 12:00 pm पर पहली मील ली| तो दूसरी मील आपको रात 8:00 pm पर लेनी है|

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi) लेने के लिए आप week में alternate day IF कर सकते हैं| और week में दो दिन भी कर सकते है|

इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट (Intermittent fasting diet in hindi) –

Intermittent fasting diet in hindi

मील (meal) –

हमेशा व्रत तोड़ने 30 मिनट पहले फलों की सलाद खा लें| एकदम खाना नहीं खाना| उसके बाद हमें ऐसी मील लेनी चाहिए जिसमे प्रोटीन (protein) और फाइबर (Fiber) की मात्रा अच्छी हो| जैसे –

  • एग व्हाइट (Egg white)
  • फलों या सब्जियों का जूस
  • अंकुरित मूंग दाल (Mung bean Sprouts)
  • मछली
  • उबली सब्जियां (Boiled Vegetables)

फास्ट के दौरान –

फास्ट के समय हमने कुछ नहीं खाना| केवल पानी, नारियल पानी ही पीते रहना है| अगर ज्यादा भूख लगे तो ग्रीन टी का सेवन करें| व्रत के समय फलों और सब्जियों का जूस ना पिए|

क्या नहीं खाना चाहिए –

हमें किसी भी तरह का ऑइल (Oil) वाला खाना खाने से बचना है| इन सब चीजों से परहेज करें –

  • फास्ट फूड
  • मीठा
  • तली चीजें
  • कोलड्रिंक

इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान (Disadvantages of Intermittent fasting in hindi) –

IF करने के वैसे तो अनेको फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi) हैं| पर इसको सही तरीके से ना करने पर या जबरदस्ती करने पर इससे आपको कई नुकसान भी हो सकतें है| जैसे –

  • पानी कम पीने से पानी की कमी (Dehydration) की समस्या हो सकती है|
  • असंतुलित भोजन ना करें| इससे आपकी तबीयत और खराब हो जाएगी|
  • IF करने की जबरन कोशिश ना करें| ऐसा करने से शरीर में कमजोरी हो सकती है| यदि कोई कोई प्रॉब्लेम होती है तो 12 घंटे का ही फास्ट करें|
  • बुखार जैसा feel होने पर फास्ट को तोड़ दें और पहले डॉक्टर से सलाह लें|

दोस्तों पहले सप्ताह में आपको काफी परेशानी होगी| जैसे कमजोरी, सर दर्द, पर यकीन मानिए इसके बाद अगले सप्ताह आप IF अच्छे से कर पाओगे| और इसके फायदे ले पाओगे|

जरूर पढ़ें – बादाम खाने के 10 बड़े फायदे व नुकसान (Almond benefits in Hindi)

किन लोगों को IF नहीं करना चाहिए (which people should not fast)  –

  • जो लोग किसी बीमारी से ग्रस्त हैं| उन्हे बिना डॉक्टर की सलाह के IF नहीं करना चाहिए|
  • 18 साल से छोटे बच्चों को फास्ट नहीं करना चाहिए|
  • गर्भवती (Pregnant) महिलाओं IF नहीं करना चाहिए|
  • बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी फास्ट नहीं करना चाहिए|

निष्कर्ष –

दोस्तों अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi) लेना चाहते हैं| तो इन सब बातों पर अम्ल करना होगा जो हमने इस पोस्ट में आपको बताई हैं| हमारा दावा है की आप इंटरमिटेंट फास्टिंग को सही तरीके से फॉलो करेंगे| तो आपको 1 से 2 महीने के अंदर ही इसके फायदे दिखने लगेंगे|

दोस्तों ये थी हमारी हमारी पोस्ट इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे (Intermittent fasting benefits in hindi), उम्मीद है की आपको हमारी पोस्ट और इसमे दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी|

हमारे इस आर्टिकल को आप Twitter, Facebook, Whatsapp और Instagram पर जरूर शेयर करें| जिससे आपके दोस्तों को भी Intermittent Fasting के लाभ मिल सके | आपके एक शेयर से हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद   

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment