जिम जाने के लिए खुद को मोटिवेट कैसे रखें ? | Gym Motivation Tips in Hindi


gym ke liye motivate kaise rahe

नमस्कार दोस्तों, जिम जाना तो हर कोई व्यक्ति शुरू कर देता है| लेकिन रेगुलर जाना हर किसी के बसकी बात नहीं| अक्सर आपने भी ऐसे लोग देखे होंगे जो जिम जाने से पहले तो बड़ी- बड़ी बातें करते हैं और जिम जाना शुरू भी कर देते हैं| लेकिन 10 से 20 दिन जाने बाद बहाने बनाते हैं|

ऐसे में देखा जाए तो गलती उनकी भी नहीं है| कई लोग जॉब, व्यापार और ज़िम्मेदारीयों में इतना उलझ जाते हैं, कि स्ट्रेस में वर्क आउट करने का मन नहीं करता|

दोस्तों अगर आपको भी रेगुलर जिम जाने का मन नहीं करता, तो यह पोस्ट आपके बोहोत काम आ सकती है| इस पोस्ट में हमने जिम जाने के टिप्स (Gym Motivation Tips in Hindi) बताए हैं|

इन टिप्स को जानने के बाद आपको इनको रेगुलर follow करना है| यकीन मानिए आप कुछ ही दिनों में जिम और वर्क आउट को लेकर काफी उत्साहित रहोगे|

तो चलिए आगे बढ़ते हैं-

जिम मोटिवेशन टिप्स (Gym Motivation Tips in Hindi)

दोस्तों कुछ दिन रेगुलर जिम करने के बाद आपका भी मन जिम जाने को नहीं करता| तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें|

म्यूजिक जरूर सुने –

अगर जिम करते समय आप motivational Song सुनेगे तो आप वर्क आउट में ज्यादा फोकस कर पाएंगे| साथ ही म्यूजिक सुनना हमारी थकान को कम कर देता है और दिमाग को स्ट्रेस फ्री कर देता है|

अक्सर आपने नोटिस भी किया होगा, कि म्यूजिक सुनते समय हमारे काम करने की स्पीड भी तेज हो जाती है| ऐसे में Workout करने के दौरान म्यूजिक सुनना फायदेमंद हो सकता है|

छोटा टारगेट रखें –

Gym Motivation Tips

जब हम शुरू-शुरू में जिम जाते हैं, तो कुछ टारगेट नहीं बनाते| जिससे कुछ दिन जाने के बाद जिम जाना बंद कर देते हैं| क्योंकि बिना टारगेट सेट करे कुछ भी करें| तो उसमें आलस आने लगता है|

इसके वजाय हम पहले 1 महीने या 20 दिन रेगुलर जिम जाने का टारगेट रखें| बेशक कभी-कभी वर्क आउट कम करें, लेकिन अपना टारगेट पूरा करें| इस टारगेट को पूरा करने बाद आप खुद में एक बदलाव देखोगे| और खुद से मोटिवेट रहोगे|

सही कपडे पहने –

अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग, जिम में स्पोर्ट कपड़े पहने की वजाय कैसे भी कपड़े पहनने लगते हैं| जिससे वो सही से फोकस नहीं कर पाते|

जिम के दौरान अच्छे और comfortable कपड़े पहनने से आप अच्छे से फोकस कर पाओगे| साथ ही यह हमारे मस्तिष्क के लिए भी अच्छा रहता है| जिम में फिट कपड़े पहनने से हम ज्यादा confidence महसूस करते हैं|

अच्छा जिम पार्टनर बनाएं –

Motivational Tips For Gym in hindi

एक ऐसा जिम पार्टनर बनाएं, जो रेगुलर जिम जाता हो| अक्सर देखा गया है, कि अकेले जिम जाने की तुलना में दो लोग ज्यादा समय तक जिम जाते हैं| पार्टनर के साथ जिम करने से Exercises को ज्यादा अच्छे से perform कर पाते हैं, साथ ही हमें हेल्प भी मिल जाती है|

तो इसलिए एक अच्छे पार्टनर के साथ जिम जाएं| जिससे आपको motivation मिले|

सही समय चुने-

दोस्तों ऐसा नहीं है, कि आप सुबह के समय ही जिम जा सकते हैं| जो टाइम आपको सूट करे उस समय जिम जाना चाहिए| आप सुबह के समय अच्छी एनर्जी महसूस करते है, तो सुबह जाएं यदि शाम को करते हैं, तो शाम का समय चुने|

आप अपने हिसाब से उचित समय पर जिम जाए | जिससे आप ज्यादा अच्छे से जिम में Focus कर पाए|

जिम ट्रेनर रखें –

अगर आप जिम जाने की शुरुवात कर रहें हैं और कोई पार्टनर भी नहीं है| ऐसे में जिम ट्रेनर से ट्रेनिंग जरूर लें| जिससे आपको एक्सर्साइज़ और डाइट के बारे में सही गाइडेंस मिल सके| जिम ट्रेनर आपको जिम करने के लिए motivate करते हैं|

दोस्तों ये सारे Exercise Motivation Tips in Hindi को फॉलो करके आप डेली जिम जाने की आदत बना सकते हैं| जिससे आप अपने शरीर को मन मुताबिक फिट कर सकते हैं|

गंदी चीजों से दूरी बनाए –

गंदे चीजों का मतलब फोन पे Porn Video देखना बंद करें| जिससे आप अपनी Energy को गलत चीजों में न लगाकर सही दिशा में लगाए|

कई Studies के मुताबिक ज्यादा Porn देखना आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकता है|

उम्मीद है, कि इन सभी बातों को जरूर अपनाएंगे| हमारी इस पोस्ट को आप सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें| जिससे अन्य लोग भी अपनी आदत को सुधार सकें| धन्यवाद

अन्य पढ़ें


Leave a Comment