ग्रीन टी के जबरदस्त फायदे व कुछ नुकसान | Green Tea ke Fayde


Green Tea ke Fayde

दोस्तों फ़िटनेस कि दुनियाँ में ग्रीन टी की बोहोत बड़ी अहमियत है| क्योंकि ग्रीन टी पोषक तत्वों व एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है| इसलिए ग्रीन टी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाँ में जानी जाती है| कई लोगों ने तो सुबह चाय-कॉफी छोड़कर ग्रीन टी पीने की आदत बना ली हैं| जो बेहतर स्वास्थ के लिए अच्छा कदम है|

इन सारी बातों को देखते हुए आज हम Everyday Walk के इस ब्लॉग में ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) बताने वाले हैं| इसके आलवा ग्रीन टी के बारें कुछ जरूरी जानकारी देंगे, जिससे आपको एक स्वस्थ शरीर पाने में मदद मिलेगी|

तो चलिए शुरू करते हैं, आगे

ग्रीन टी क्या होती है?

दोस्तों ग्रीन टी के फायदे (Green tea benefits in hindi) जानने से पहले आपको इसके बारे में पता होना चाहिए| ग्रीन टी कैमेलिया साइनेन्सिस (Camellia sinensis) के पौधों से बनाई जाती है| इस पौधे की ताजा पत्तियों को भाप देकर ग्रीन टी बनाई जाती है| ग्रीन टी के आलवा कैमेलिया साइनेन्सिस पौधे से कई तरह की चाय भी बनाई जाती हैं|

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green Tea ke fayde)

ग्रीन टी पीने में अच्छी तो नहीं लगती, कई लोग इसी वजह से भी इसका सेवन नहीं करते| लेकिन यकीन मानिए इसके फ़ायदों के सामने इसका टेस्ट कुछ भी नहीं हैं| इससे हमारे शरीर तो कई अनोखे लाभ मिलते हैं|

स्वस्थ ह्रदय के लिए ग्रीन टी –

ग्रीन टी का सेवन हमारे ह्रदय के स्वास्थ के लिए अच्छा है| इसमें मोजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवन को भी सही रखते है| जिससे दिल की बीमारियाँ होने का जोखिम काफी कम हो जाता है|

ग्रीन तो है ब्लड प्रेशर व दिल के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प है|

कैंसर की रोकथाम के लिए –

दोस्तों यह चौंकने वाली बात तो है ही क्योंकि ग्रीन टी शरीर में कैंसर बनने से रोकती है| ग्रीन टी शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकने के काम करती है| कई शोधकर्ताओ ने बताया है, की जिन देशों में लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं| उन देशों में कैंसर रोगियों की संख्या और देशों के मुकाबले काफी कम है|

वजन घटाने के लिए –

ग्रीन टी शरीर का मोटापा कम करने लिए एक अच्छा ड्रिंक है| इसमें 0 कैलोरी होती हैं, जो मोटापे घटाने के जरूरी है| इसके आलवा ग्रीन टी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है| जिससे हमारे शरीर की फालतू चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है|

बेहतर पाचन शक्ति –

ग्रीन टी हमारी पाचन शक्ति को भी मजबूती देने का काम करती है| दरअसल इसमें पॉलीफेनोल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, हमारे पाचन को अच्छा कर पेट संबंधी विकारों को दूर करते हैं|

साफ व चमकदार त्वचा –

ग्रीन टी पीने के फायदे हमारी त्वचा की भी मिलते हैं| ग्रीन टी शरीर से जहरीले प्रदार्थों को बहार कर एक अच्छी व चमकदार त्वचा प्रदान करती है| इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होते हैं| जैसे-

  • पिम्पल्स व झुर्रियां दूर होती हैं|
  • त्वचा की ऐजिंग को स्लो करती है|
  • ऑयली त्वचा से छुटकारा
  • रूखी-सूखी त्वचा चमकदार बनती है|
  • त्वचा की एलर्जी करे दूर

इम्यूनिटी को मजबूत करे –

कई बार बदलता मौसम हमें बीमार कर देता है, यह अक्सर उन लोगों के साथ होता है| जिनकी इम्यूनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) कमजोर होती है| ऐसे में अगर ग्रीन टी का नियमित सेवन करते हैं| तो यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है|

ग्रीन टी का सेवन हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स और जहरीले प्रदार्थों को बहार निकालने का काम करती है| जिससे शरीर में कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं| जैसे- अच्छी त्वचा, मजबूत बाल और अच्छी पाचन क्रिया आदि|

अल्जाइमर में फायदा –

इस रोग में हम चीजों को भूलने लगते हैं या हमारी याददाश्त कमजोर होने लगती है| ग्रीन टी का सेवन हमारी मस्तिष्क के स्वास्थ को अच्छा कर हमारी सोचने की शक्ति को अच्छा करता है| जिससे अल्जाइमर रोग होने का खतरा काफी कम हो जाता है|

लंबी उम्र करने के लिए –

इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में हमें स्वस्थ रखते हैं| ग्रीन टी हमारी बढ़ने की उम्र को धीरे कर देती है साथ ही यह त्वचा व हड्डियों को भी स्वस्थ बनाए रखती है| जिससे हम जल्दी बूढ़े नहीं होते|

लेकिन यह बात अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है| इस पर अभी और शोध करने की जरूरत है|

नियंत्रित कोलेस्ट्रॉल –

ग्रीन टी शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बहार कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर उसे नियंत्रित करती है| जो हमारे हार्ट के स्वास्थ के लिए अच्छा है| इसके अलावा इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी काफी कम हो जाता है|

दोस्तों ये थे ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) आप इसके अनोखे फायदे जानकर चाय या कॉफी को छोड़ने और ग्रीन टी शुरू करने की सोच रहे होंगे|

चलिए पढ़ना जारी रखे-

ग्रीन टी पीने का उचित समय (Right time to drink Green Tea)

दोस्तों ग्रीन टी के सारे फायदे लेने के लिए इसको सही समय पर पीने की आवश्यकता है| ध्यान रहे ग्रीन टी का सेवन 2-3 बार ही करें| ग्रीन टी को नाश्ते के 2 घंटे बाद यानि दोपहर में पीना सही रहता है| अगर आप शाम में भी इसका सेवन करते हैं, तो डिनर से 2 या 3 घंटे पहले यानि 4 से 5 बजे इसका सेवन कर सकते हैं|

ग्रीन टी पीने के नुकसान (Green Tea side Effects in Hindi)

वैसे तो ग्रीन टी हमें फायदा ही देती है| लेकिन कई लोग इसका सेवन सही से नहीं करते, जिससे उन्हे कई समस्या या नुकसान होने का खतरा रहता है|

  • ग्रीन टी का ज्यादा सेवन से उल्टी व दस्त की समस्या हो सकती है|
  • इसमें मौजूद कैफीन नींद न आने और घबराहट जैसी समस्या बना सकता है| इसलिए 2 कप से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए|
  • गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए| ऐसे में बच्चे व माँ दोनों की सेहत पर गलत प्रभाव पड़ सकता है|
  • बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाए भी ग्रीन टी न पिए| यह उनके स्वास्थ को खराब कर सकती है|
  • एनीमिया की रोगियों को ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए| ग्रीन टी से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ने में रुकावट आती है| जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है|

यह थी हमारी आज की पोस्ट Green Tea ke fayde, आपको ग्रीन टी का टेस्ट बेशक कड़वा लगेगा और कई बार इसको पीने का मन भी नहीं करेगा| लेकिन आपको यह यकीन के साथ कह सकता हूँ, कि जो रिजल्ट इसको पीने के कुछ दिन बाद मिलेंगे| वो सच में हैरान कर देने वाले होंगे|

इस पोस्ट को आप सोशल मीडिया पर और भी लोगों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे लोगों को इस हेल्दी ड्रिंक के बारे में पता चल सके| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment