गिलोय के 10 औषधीय फायदे व उपयोग | Giloy ke fayde in Hindi


नमस्कार दोस्तों, अगर आप गाँव से हैं, तो आपने कभी ना कभी गिलोय (Giloy) का सेवन किया होगा| आयुर्वेद में Giloy ke fayde भी ढेरों बताए गए हैं|

गिलोय एक बेल है| यह जंगलों और झाड़ियों में अक्सर देखने को मिल जाती है| गिलोय में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो कि आम लोगों ने सेवन करके पता लगाएं हैं|

गिलोय की पहचान

giloy benefits in Hindi

गिलोय कि पहचान कुछ लोग नहीं कर पाते| वे लोग किसी और बेल को गिलोय समझ लेते हैं| गिलोय कि पहचान करते समय ध्यान रहे कि इसका पत्ता पान के पत्ते के समान दिखाई पड़ता है| इसका रंग गहरा हरा होता है| इससे आप गिलोय कि बेल को आसानी से पहचान सकते हैं| 

गिलोय में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गिलोय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मनुष्य को बीमारियों से मुक्त करते हैं| जैसे – कॉपर, आयरन, फ़ॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम तथा मैग्निज आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं|

गिलोय के फायदे (Benefits of Giloy in Hindi)

गिलोय एक अमृत समान औषधि मानी गई है| गिलोय मानव को बहुत सी बीमारियों से मुक्त कराती है|

1. डायबिटीज में प्रभावशाली –

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय डायबिटीज में भी बोहोत लाभकारी मानी गई है| गिलोय से विशेषज्ञों ने जूस को तैयार करके डायबिटीज रोगियों को प्रदान करके उनके ब्लड शुगर को ठीक कराया है|

सेवन का तरीका –

प्रतिदिन रोगी गिलोय के जूस को दो से तीन चम्मच और एक कप गर्म पानी (10 से 15ml) मिलाकर पीने से डायबिटीज से मुक्त रह सकते हैं|

2. बुखार में गिलोय –

गिलोय का सेवन करने से मलेरिया, डेंगू जैसे बुखार में लाभ मिलता है| इसमें की ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं| जो संक्रमण से लड़ते हैं| और हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं|

सेवन की विधि –

1 से 2 चम्मच गिलोय का रस और एक कप पानी में मिलाकर पीने से राहत मिलती है| इसके अलावा आप गिलोय घनवटी कि 1 से 2 टेबलेट ले सकते हैं| जो गिलोय से ही बनती है|

3. पीलिया मे असरदार –

विशेषज्ञों के अनुसार पीलिया के मरीज को प्रतिदिन गिलोय के 4 से 5 पत्ते का रस निकालकर उसका सेवन करना चाहिए| इससे काफी आराम मिलेगा|

इसके अलावा गिलोय के रस में 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से पीलिया में काफी राहत मिलती है|  

4. अपच –

दोस्तों गिलोय का काढ़ा हमारे पेट को ठीक रखने में काफी मददगार है| अपच व कब्ज जैसे पेट की समस्याओं के लिए गिलोय रामबाण इलाज है| इसके अलावा आप गिलोय के चूर्ण को पानी  के साथ सेवन कर सकते हैं| इससे भी गैस, कब्ज और अपच से छुटकारा मिलता हैं|

5. गठिया –

जिनको पैरों, हाथों यानि जोड़ों में दर्द रहता है या जिनको गठिया की शिकायत है| उन्हे गिलोय का सेवन बहुत फायदा देता है| गिलोय में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जिससे जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है|

सेवन कि विधि –

एक गिलास पानी को गुनगुना कर लें, उसमें एक से दो चम्मच गिलोय के चूर्ण को मिक्स करने सेवन करें| इसका सेवन आप सुबह या शाम के समय खाली पेट करें|   

6. इम्यूनिटी बढ़ाए –

गिलोय का सेबन बमरियों को ठीक करने में काफी सहायक है| इसके अलावा इससे हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है| इसके लिए आप हफ्ते में एक बार गिलोय के रस या इसका काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं|

7. खून कि कमी होने पर (एनीमिया) –

शरीर में खून कि कमी होना एक खतरनाक बीमारी है इसमें एनीमिया होने का खतरा रहता है| ज्यादातर महिलाओं में खून कि कमी पाई गई है| इसके लिए आप गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं| गिलोय का जूस एनीमिया में काफी असरदार है|

8. अच्छी व चमकदार त्वचा –

त्वचा के लिए Giloy ke fayde बहुत है| गिलोय के जूस को पीने से त्वचा अच्छी बनही रहती है| साथ ही इसके तने व पत्तों का पेस्ट बनाकर चहरे पर लगाने से कील, मुहासों व एलर्जी कि समस्या दूर होती है|

9. खांसी में गिलोय –

खांसी होने पर गिलोय का काढ़ा पीने से काफी राहत मिलती है| इसमें मौजूद एंटीएलर्जिक गुण खांसी को ठीक करने में सहायक हैं| गिलोय के काढ़े का दिन में 2 बार सेवन करें तो खांसी में आराम मिलेगा|

10. लीवर को स्वस्थ रखे –

गलत खान-पान हमारे लीवर को नुकसान पहुंचता है| जिससे कई तरह कि लीवर कि बीमारी होने का डर रहता है| ऐसे में गिलोय का जूस और काढ़ा दोनों ही आपके लीवर को ठीक करते हैं| स्वस्थ लोग भी इसका हफ्ते में एक बार सेवन जरूर करें, यह लीवर को हेल्दी रखता है|


Leave a Comment