करी पत्ता के 7 जबरदस्त फायदे व नुकसान | Curry leaves benefits and Side Effects in Hindi


curry patta ke fayde

नमस्कार दोस्तों, भारत के लगभग हर घर में करी पत्ता का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है| इसके पत्ते खाने को स्वादिष्ट व सुगंधित बना देते हैं| करी पत्ता का पेड़ एक ऐसा पेड़ है, जिसके पत्तों, छाल व जड़ों से भी हमें फायदा मिलता है| इसमें कई विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस व आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं| जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं|

तो चलिए curry patta ke fayde के बारे में जानते हैं साथ ही यह पता लगाएंगे इससे क्या-क्या नुकसान हमारे शरीर को हो सकते हैं|

करी पत्ता के फायदे (curry leaves benefits in Hindi)

1. डायबिटीज के लिए करी पत्ता –

डायबिटीज में करी पत्ता औषधि की तरह काम करता है| इसमें हाइपोग्लाइसेमिक पाया जाता है| जो शरीर से शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है| करी पत्ता के सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सही तरीके से बनाता है|

इसका फायदा लेने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ता को चबाना चाहिए| जिससे शुगर का लेवल सही रहे|

2. पाचन की समस्या –

करी पत्ता हमारे पाचन तंत्र को भी स्वस्थ करता है| चाहे गैस की समस्या हो, पेट फूलना या कब्ज आदि पाचन संबंधी सभी समस्याओ के लिए यह रामबाण इलाज है| इसके पत्तों में फाइबर भी मौजूद होता है, जो पेट को साफ करने का काम करता है|

इसके लिए भी आप सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ते को चबाकर खाएं| इससे आपको पाचन में राहत मिलेगी|

3. ह्रदय के लिए करी पत्ता –

ह्रदय को स्वस्थ करने के लिए करी पत्ता एक अच्छा विकल्प हो सकता है| इसके पत्तों का सेवन करना हाई ट्राइग्लिसराइड व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है| जिससे ह्रदय के खतरनाक रोगों से बच जा सकता है|

4. आंखों को रखे स्वस्थ –

करी पत्ता में कई तह के पोषक तत्व होते हैं| इसमें मौजूद विटामिन ए हमारी आँखों की हेल्थ को अच्छा बनाता है| करी पत्ता बढ़ती उम्र में आँखों की थकान को भी दूर करने का काम करता है|

यदि आप भी इन सब चीजों से जूझ रहें हैं, डेली एक या दो करी पत्ते खाना शुरू कर दीजिए|

5. तनाव दूर करे –

कई लोग करी पत्ते की चाय बनाकर भी पीते हैं| इसकी चाय पीने से नसों को काफी आराम मिलता है| इसके पत्तों से भी अच्छी खुशबू आती है| जिससे तनाव और टेंशन दूर होता है|

इसके अलावा करी पत्ता की चाय से जी मिचलाना व खराब पाचन की समस्या भी ठीक होती हैं|

6. एनीमिया से बचाव –

करी पत्ता मे फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है| जो की एनीमिया जैसी बीमारी से शरीर को बचाता है|

7. बालों की ग्रोथ –

थोड़े से करी पत्ते लेकर पीस लें और 2 चम्मच के करीब दही के साथ मिक्स कर लें| इससे हेयर पैक तैयार हो जाएगा| इस हेयर पैक को बालों में 30 से 35 मिनट तक लगाकर रखें और शैंपू से धो लें| इससे आपके बालों को काफी पोषण मिलेगा और बाल घने होने लगेंगे|

करी पत्ता के नुकसान (Side Effect of curry leaves in Hindi)

दोस्तों करी पत्ते के लाभ तो बहोत सारे हैं| लेकिन कई बार इससे हमें नुकसान देखने को मिलते हैं| उन पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है| वो हैं –

  • कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है| पाया गया है की अस्थमा के मरीजों को इससे एलर्जी होने का खतरा रहता है|
  • कई बार देखा गया है, कि बालों में लंबे समय तक करी पत्ता का इस्तेमाल नुकसान पहुँचा सकता है|
  • गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए| जिससे उन्हे कोई प्रॉब्लेम ना हो|  

करी पत्ता के उपयोग (Uses of Curry leaves in Hindi)

करी पत्ता का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है| जैसे –

  • ज्यादातर सब्जी में तड़का लगाने के लिए करी पत्ता का उपयोग होता है|
  • करी पत्ता का इस्तेमाल बालों के लिए हेयर पैक बनाने में भी किया जाता है|
  • करी पत्ता से तेल भी बनाता है|
  • बीमारी व संक्रमण से बचने के लिए इसका जूस का सेवन किया जाता है|

दोस्तों यह थे कुछ curry patta ke fayde उम्मीद है, की आपको हमारी इस पोस्ट से कुछ नया जानने को मिला होगा| इसके अलावा आप अपनी राय हमें comment में बता सकते हैं| धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment