जानिए चुकंदर के फायदे व नुकसान | Beetroot benefits in Hindi


beetroot benefits in hindi

नमस्कार दोस्तों, चुकंदर का सेवन भारत में बोहोत जगह किया जाता है| कई जगह रेहड़ी पर भी इसका जूस मिलता है| यह मार्केट में भी आसानी से काफी सस्ते दामों पर मिल जाता है| लेकिन क्या आपको चुकंदर के गजब के फायदे (Beetroot benefits in hindi) पता हैं ?

चुकंदर में कई तरह के पोषक तत्वों की वजह से कई शारीरिक लाभ देखने को मिलते हैं| जिनके बारे में हमने नीचे डीटेल बताया है| साथ ही इसके बारे में कुछ अन्य जानकारी बताई है, जिससे आपको इससे नुकसान न हो|

चलिए बिना समय बर्बाद किए आगे की पोस्ट शुरू करते हैं|

चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व-

चुकंदर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं| जैसे – प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक व विटामिन ए, सी, ई आदि

चुकंदर के फायदे (Beetroot benefits in hindi)

यह सब्जी एक जड़ वाली सब्जी है, जो जमीन के अंदर पैदा होती है| इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम व कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं| जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी है|

कोलेस्ट्रॉल रखे नियंत्रित –

अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से परेशान हैं, तो चुकंदर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है|

एक शोध में पाया गया है, की चुकंदर का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है| इसके साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है|

डायबिटीज में फायदा –

डायबिटीज के मरीजों को चुकंदर जरूर खाना चाहिए| इसमें कई तरह के पोषक तत्व व एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं| जो शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित करते हैं|

इसके अलावा यह ब्लड को साफ व सर्कुलेशन को अच्छा करने में मददगार है|

हीमोग्लोबिन बढ़ता है –

खून बढ़ाने के लिए डॉक्टर भी चुकंदर का सेवन करने की सलाह देते हैं| दरअसल इसमें आयरन, पोटैशियम व  फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं| ये पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिका को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करते हैं|

बेहतर पाचन –

इसका सेवन हमारी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखता है| इसमें भरपूर मात्रा मे फाइबर होता है, जो हमारी किडनी व लीवर की सफाई करने में सहायक होता है| इससे लीवर की कार्य करने की क्षमता बेहतर होती होती है| जिसकी बदोलत हमारा पाचन सही रहता है|

अगर किसी को पाचन की प्रॉब्लेम है, तो ऐसे लोगों को चुकंदर को पकाकर सेवन करना चाहिए| 

कैंसर से बचाव के लिए –

चुकंदर के अंदर बीटासायनिन नामक एक तत्व मोजूद होता है|, इसी के कारण चुकंदर रंग लाल होता है| यह बीटासायनिन शरीर के अंदर कैंसर कोशिकाओं को पनपने नहीं देता|

साथ ही यह पेट में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है| जिससे पेट का स्वास्थ सही रहता है|

वजन घटाने के लिए –

वजन कम करने के लिए चुकंदर को अपनी मील में जरूर शामिल करें| इसमें मौजूद फाइबर हमारी पाचन शक्ति को अच्छा कर फालतू चर्बी को कम करने में मददगार है| साथ ही इसके अंदर कम कैलोरी होती हैं|

वजन कम करने के लिए चुकंदर की सलाद या जूस पीना ज्यादा गुणकारी होता है|

नियंत्रित ब्लड प्रेशर –

चुकंदर का सेवन शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है| इसमें मौजूद नाइट्रेट हमारी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी मददगार है| इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए|

इसके अलावा भी चुकंदर के कई सारे फायदे (Beetroot benefits in hindi) देखने को मिलते हैं| जैसे – एंटी ऐजिंग गुण, हड्डियों के लिए व गर्भवती महिलाओं के लिए फायदा|

इसके बाद चलिए इसके कुछ नुकसान के बारे में बात करते हैं| जिससे आप पहले से ही सतर्क हो और अपने आप को नुकसान होने से बचा पाएं|

चुकंदर के नुकसान (Beetroot Side Effects in Hindi)

वैसे तो दोस्तों चुकंदर को सेहत का खजाना कहा जाता है| लेकिन यही चुकंदर गलत तरीके से खाया जाए तो यह कई तरह की परेशानियाँ खड़ी कर सकता है|

  • कई लोगों को चुकंदर से एलर्जी होती है| इससे उनकी त्वचा पर लाल धब्बे व खुजली हो सकती है|
  • डायबिटीज वाले लोगों को इसका नियमित सेवन नहीं करना चाहिए| यह शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है|
  • जिनको पथरी की समस्या है, उन्हे इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए|
  • लो ब्लड प्रेशर में इसका सेवन न करें| इससे ब्लड प्रेशर कम होता है|
  • इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द व उल्टी की समस्या हो सकती है|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट चुकंदर खाने के फायदे (Beetroot benefits in hindi) उम्मीद है, आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| हमें comment बॉक्स में अपना अनुभव जरूर शेयर करें| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment