टोफू खाने के फायदे, नुकसान व उपयोग | Tofu Ke Fayde Aur Nuksan


tofu benefits in hindi

आपने पनीर का सेवन कभी न कभी तो जरूर किया होगा| लेकिन टोफू पनीर या सोया पनीर के बारे में बोहोत कम लोग जानते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन भारत में कम किया जाता है| इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होने की वजह से यह हमारे खान-पान का हिस्सा बनता जा रहा है|

इसलिए आज Everyday Walk के इस आर्टिकल में हम टोफू खाने के फायदे व नुकसान (Tofu Ke Fayde Aur Nuksan) बताने वाले हैं| साथ ही इसके बारें में अन्य जानकारी भी बताएंगे, जो आपको जरूर पसंद आएगी|

तो चलिए दोस्तों बिना ज्यादा समय लिए आगे का लेख शुरू करते हैं|

टोफू क्या होता है? (What is Tofu)

टोफू को सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है| यह देखने में एक-दम पनीर के तरह लगता है| जो लोग वेगन (vegan) हैं या जिनको लैक्टोस से एलर्जी वो टोफू का सेवन करते हैं| टोफू को बिल्कुल पनीर की तरह ही बनाया जाता है| लेकिन सिम्पल दूध की जगह सोया दूध का इस्तेमाल किया जाता है|

टोफू खाने में पनीर से थोड़ा अलग लगता है या ये कह सकते हैं, की इसमें कोई स्वाद नहीं होता|

चलिए इसके टोफू पनीर के फायदे की तरफ बढ़ते हैं|

टोफू खाने के फायदे (Health Benefits of Tofu in Hindi)

टोफू को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है| यह दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें ढेरों  स्वास्थ्य लाभ छिपे हुए हैं| जैसे-

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत-

टोफू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है| जो हमारी मसल्स ग्रोथ में मददगार होता है| वैसे तो टोफू सभी लोग खा सकते हैं| लेकिन जो लोग डेरी प्रोडक्ट या मांसाहारी चीजें नहीं खा सकते| उनके लिए टोफू का सेवन प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है|

मोटापे की समस्या के लिए-

जो लोग अपने मोटापे (Obesity) से परेशान हैं या जो लोग वजन कम कर रहे हैं| उनके लिए टोफू का सेवन करना बेहद लाभकारी है| वजन कम करने के लिए टोफू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें|

कई लोग वजन कम करने के लिए पनीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं| लेकिन टोफू में पनीर की तुलना में कम कैलोरी होती हैं|

एंटी एजिंग गुण –

टोफू में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो हमें अपनी उम्र से कम दिखने में मदद करते हैं| दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं| ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्‍स को खत्म करके हमें जवान व सुंदर दिखने में मददगार हैं|

टोफू का सेवन जापान के लोग बोहोत करते हैं| इस बात का अंदाजा आप उनकी लंबी आयु व स्वास्थ्य से ही लगा सकते हैं|

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए-

अक्सर देखा गया है, कि जो लोग टोफू पनीर का सेवन करते हैं| उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल अच्छे से नियंत्रित रहता है| इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर हमारे हार्ट के स्वास्थ्य को सही रखता है|

त्वचा के लिए फायदा-

जैसा की आप सब को पता है की टोफू सोया से बनाता है| सोया या इससे बनने वाले प्रोडक्ट हमारी स्किन के लिए अच्छे होते हैं| सोया में विटामिन-E, विटामिन-A और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं| जो हमारी स्किन को स्वस्थ व आकर्षक बनाते हैं|

बालों को पोषण-  

टोफू का सेवन करना हमारे बालों के लिए भी काफी लाभकारी है| यह बालों में केराटिन प्रोटीन की कमी को पूरा करता है| जिससे बेजान व रूखे बालों को अंदरूनी पोषण मिलता है|

मजबूत हड्डियाँ व दांत –

जो लोग मांस व डेरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करते, उनके खाने में ज्यादातर कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है| जो हमारी हड्डियों व दांतों के लिए सही नहीं है|

ऐसे लोगों के लिए टाफू का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है| इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतों व हड्डियों को ताकत देता है|

दोस्तों ये थे टोफू खाने के फायदे, चलिए आगे इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में जानते हैं|

टोफू के नुकसान (Tofu Side-Effects in Hindi)

जैसा की आप इसके फ़ायदों के बारे में जान ही चुके हैं| लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है| जैसे –

  • टोफू का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज, पेट फूलना व उल्टी आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है|
  • कई लोगों को सोया वाली चीजों से एलर्जी होती है| उन्हे इसके सेवन से दूर रहना चाहिए|
  • डॉक्टर के अनुसार इससे पथरी की प्रॉब्लेम भी हो सकती है|
  • जरूरत से ज्यादा टोफू का सेवन करने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होने का ड़र रहता है|
  • महिलाएं को इसके सेवन से प्रेग्नन्सी में बुरा असर पड़ता है| हमेशा डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

टोफू के उपयोग (Uses Of Tofu)–

अलग-अलग तरह के लोग टोफू को अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं|

  • कई लोग टोफू को तेल में तलकर सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं|
  • टोफू को सैंडविच बनाने में भी प्रयोग किया जाता है|
  • टोफू को ऐसे ही सीधा भी खाया जाता है|
  • टोफू को कई जगह स्क्रैम्बल करके भी खाया जाता है|
  • इससे कढ़ाई टोफू रेसिपी व टोफू मसाला रेसिपी बनाई जाती हैं|
  • टोफू के पकोड़े व सूप भी बनाया जाता है|
  • टोपू के कोपटे भी बनते हैं|

दोस्तों जैसा की हमने बताया की सभी लोग टोफू को अलग-अलग तरीके से खाते हैं| आपको कोई और तरीका पता हो तो हमें कमेन्ट में जरूर बताएं|

FAQ-

Que- 100 ग्राम टोफू में कितना प्रोटीन होता है?

Ans- 100 ग्राम टोफु में लगभग 8 ग्राम तक प्रोटीन मौजूद होता है|

Que- टोफू पनीर से कैसे अलग है?

Ans- पनीर गाय या भैंस के दूध से बनाता है, जबकि टोफू सोया दूध से बनता है|

Que- टोफू व पनीर में से किस्में प्रोटीन ज्यादा होता है?

Ans- 100 ग्राम पनीर में 14 से 15 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 ग्राम टोफू में 8 से 9 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है|

Que – किन देशों में टोफू का सेवन ज्यादा किया जाता है?

Ans – टोफू का सेवन चीन, जापान व कोरिया देशों में ज्यादा किया जाता है|

यह थी हमारी आज की पोस्ट टोफू के फायदे (Tofu Ke Fayde Aur Nuksan), उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख जरूर पसंद आया होगा| इस पोस्ट को आप अपने मित्रों को भी जरूर शेयर करें, हमने बेहद खुशी होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment