स्टैमिना कैसे बढ़ाए ? टिप्स व व्यायाम (How to Increase Stamina in Hindi)


Stamina kaise badhaye in Hindi

Stamina kaise badhaye – दोस्तों अगर आप लोगों को कोई भी शारीरिक काम करने पर बोहोत ज्यादा थकावट होती है, तो यह शरीर का स्टैमिना कम होने के कारण हैं| इसके अलावा आपको घर के छोटे – छोटे काम करने में या चलने पर weakness महसूस होती है, तो आपको अपने स्टैमिना बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है|

आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए स्टैमिना बढ़ाने के तरीके (Stamina badhane ke tarike) लेकर आए हैं, जिनको आप डेली फॉलो करके अपना स्टैमिना बढ़ा सकते हैं| चलिए बिना कोई देरी किए आगे का आर्टिकल शुरू करते हैं| –

स्टैमिना क्या होता है (What is Stamina in Hindi) –

दोस्तों सबसे पहले बात आती है, कि स्टैमिना क्या होता है| साधारण से शब्दों में बात करें तो स्टैमिना शरीर को वो ताकत (Strength) होती है, जो कोई भी शारीरिक काम करते समय हमें एनर्जी देती है| मतलब कोई भी काम करने में हम ज्यादा हांफते नहीं हैं, चाहे वो घर का काम हो, चाहे वर्क आउट हो, रनिंग या जॉगिंग हो हम ये सारे काम पूरी एनर्जी के साथ करते हैं|

स्टैमिना बढ़ाने के लिए करें ये एक्सर्साइज़ –

दौड़ (Running) –

जिन लोगों को काम करते समय ज्यादा थकान महसूस होती है, तो ऐसे में रनिंग करना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| रनिंग एक फुल Body workout है, जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ने के साथ – साथ  कई सारे शारीरिक फायदे मिलते हैं|

समय – वैसे तो रनिंग सुबह या शाम को कर सकते हैं, पर शोधकर्ताओ के अनुसार सुबह का समय इसके लिए अच्छा होता है|

रस्सी कूद (Rope Skipping in Hindi) –

स्टैमिना बढ़ाने के लिए रस्सी कूद (Rope Skipping) बेहद ही असरदार एक्सर्साइज़ है| इसमें हम लगातार पैरों से jump करते हैं| इस एक्सर्साइज़ को आप बिना किसी की मदद लिए घर पर भी कर सकते हो|

वॉक (walking in Hindi) –

जैसा की हमने पहले बताया की अच्छे स्टैमिना के लिए रनिंग करना एक अच्छा विकल्प है, लेकिन अगर आप रनिंग नहीं कर सकते तो वॉक (walk) करके भी आप ये फायदा ले सकते हैं|

इसके लिए आपको हर रोज सुबह 1 से 2 km टहलना जरूरी है, धीरे – धीरे आपका स्टैमिना बेहतर होने लगेगा|

साइकिलिंग (Cycling in Hindi) –

स्टैमिना बढ़ाने के लिए साइकिलिंग (Cycling) करना भी बेस्ट है| इससे हमारा स्टैमिना तो बढ़ता ही साथ ही साथ यह weight loss के लिए भी लाभकारी है| इसके लिए आपको कम से कम रोज 3 से 4 km लगातार साइकिलिंग करने की जरूरत है|

स्टैमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएं ? –

उम्र बढ़ने के साथ शरीर का स्टैमिना कम होने लगता है, थोड़ा सा काम करने में ही हम हांफने लगते हैं| सही से भोजन नहीं करना और व्यायाम नहीं करना इसका सबसे बड़ा कारण है|

व्यायाम के बारे में हम ऊपर बात कर ही चुके हैं| चलिए जानते हैं की स्टैमिना बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए|

भीगे चने –

वर्क आउट के बाद भीगे हुए चने खाने से स्टैमिना में अच्छा सुधार होता है| चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं, जो हमारा स्टैमिना बढ़ाने के साथ – साथ शरीर को ताकत देते हैं|

इसी कारण कई खिलाड़ी भी भीगे हुए चने खाते हैं, जिससे खेल के दौरान शरीर में ऊर्जा बनी रहे| चने के साथ आप किशमिश और बादाम भी भिगो कर सेवन कर सकते हैं|

केला का सेवन –

दोस्तों केला खाने के फायदे तो ढेर सारे हैं| इसके अलावा यह शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के लिए जाना जाता है| इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व स्टार्च शरीर को ऊर्जा देते हैं|

वर्क आउट करने से पहले एक – दो केला खा लेना चाहिए| इससे आपको एक्सर्साइज़ करने में ताकत महसूस होगी और आप ज्यादा देर तक एक्सर्साइज़ कर पाओगे|

अंडे –

स्टैमिना बढ़ाने के लिए प्रोटीन का सेवन करना बेहद ही जरूरी है| प्रोटीन पूरी बॉडी की मसल्स को बनाए रखता है, जिससे शरीर में मजबूती आती है| अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है| इसके अलावा इसमें कई विटामिन होते हैं, जो शरीर की कार्य करने की क्षमता बढ़ाते हैं|

इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होने की वजह से ही कई जिम के ट्रेनर भी अंडे खाने का सुझाव देते हैं|

हरी सब्जियां –

दोस्तों हरी सब्जियां कई लोगों बेशक खाने में अच्छी नहीं लगती, लेकिन यह शरीर के लिए काफी गुणकारी होती है| इनमें कई पोषक तत्व व विटामिन मौजूद होते हैं, जो हमारी बॉडी को अंदरूनी ताकत देते हैं| कहा जा सकता है की हरी सब्जियों का सेवन हमारे स्टैमिना को भी बढ़ावा देता है|

इसके अलावा हरी सब्जियां खाने के लाभ हमारी त्वचा, बालों, आँखों व दांतों को भी मिलते हैं, जिससे बढ़ती उम्र के साथ भी ये सही बने रहते हैं|

कैफीन (Caffeine) –

वर्क आउट करने से पहले कैफीन (Caffeine) का सेवन करना हमारे स्टैमिना को मजबूत करता है, जिससे वर्क आउट करते समय शरीर में ऊर्जा बनी रहती है| इसके अलावा कभी – भी low energy होने पर कैफीन वाली चीजें खाने से हमें एनर्जी मिलती है| कैफीन (Caffeine) कई चीजों में पाया जाता है, जैसे – कॉफी, चाय, डार्क चॉकलेट, एनर्जी ड्रिंक आदि|

नोट – ज्यादा कैफीन (Caffeine) का सेवन करने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है| इसलिए जरूरत होने पर ही इनका सेवन करें|

स्टैमिना बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी सुझाव –

दोस्तों जब भी बात आती है की शरीर का Stamina kaise badhaye तो सबसे पहले डाइट लेना  और एक्सर्साइज़ जैसी बातें मन में आती है| लेकिन इनके अलावा भी कई सारी ऐसी हैं जिनका हमें विषेश ध्यान रखना है जैसे –

  • हमेशा धूम्रपान का सेवन करने से बचें| इससे हमारे स्टैमिना पर काफी फर्क पड़ता है|
  • शराब व अल्कोहल का सेवन करने से भी स्टैमिना कमजोर होता है| यह हमारे फेफड़ों के लिए भी हानिकारक है|
  • फास्ट फूड और ज्यादा ऑइली खाना खाने से बचें|
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें| शरीर को आराम मिलने से हमें ऊर्जा मिलती है, जिसका असर आप अगले दिन की एक्सर्साइज़ में देख सकते हैं|
  • दिन में समय निकाल कर म्यूजिक जरूर सुने जिससे आपका तनाव दूर होगा और दिन भर active रहोगे|
  • सुबह Breakfast जरूर करें और दिन में पर्याप्त मात्रा मे पानी पियें|

निष्कर्ष –

दोस्तों इस पोस्ट में  Stamina kaise badhaye in Hindi  के बारे में विस्तार में बताया है| हमने जो भी चीजें आपको बताई हैं, उन पर रोज काम करने की जरूरत है| कुछ दिनों बाद आप खुद ही महसूस करने लगेंगे की आपका स्टैमना बढ़ने लगा है|

यह थी हमारी पोस्ट Stamina kaise badhaye, आशा है ,की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी| इस पोस्ट को आप social media पे भी share कर सकते हैं|  अगर को जानकारी आपको इसमें कम लगी हो तो आप comment में हमें बता सकते हैं|  धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment