जानिए सत्तू के 6 चौंका देने वाले फायदे, नुकसान और उपयोग |


sattu khane ke fayde

नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सब लोगों को पता है, कि गर्मियों के दिन चल रहे हैं| इस मौसम में हमें अच्छा खाने के साथ बॉडी को हाइड्रेट रखने की भी जरूरत होती है| इसलिए आज हम बात करेंगे ऐसे आहार कि जो स्वाद में बेहतर है और शरीर के लिए भी काफी गुणकारी है|

जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहें हैं| इंडियन प्रोटीन शेक यानि सत्तू की (sattu in hindi)| इसका सेवन करना किसी औषधि से कम नहीं हैं| क्योंकि यह शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्या को दूर करता है| इसकी तासीर ठंडी होती है| गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू का सेवन रामबाण इलाज है| इसको चने या जौ को पीसकर तैयार किया जाता है, जो शरीर ले लिए काफी फायदेमंद हैं| सत्तू का सेवन मुख्य रूप से बिहार व उत्तर प्रदेश में किया जाता है, पर इतना गुणकारी होने के कारण भारत में कई जगह इसका सेवन होने लगा है|

सत्तू में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता हैं| इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, मैग्निशियम, मैग्नीज और कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं| जिससे हम सारा दिन एनर्जेटिक फ़ील करते हैं|

इसलिए आज हम सत्तू से होने वाले फायदे (sattu khane ke fayde), उपयोग, और नुकसान के बारे में बताएंगे| जिससे आप भी इन गर्मियों इसके सारे लाभ लें सकें| चलिए बिना कोई देरी किए पोस्ट शुरू करते हैं|

सत्तू खाने के फायदे (sattu khane ke fayde) –

सत्तू खाने के कई सारे शारीरिक फायदे हैं जैसे –

पाचन क्रिया सुधारे –

सत्तू एक फाइबर युक्त आहार है, जो की हमारे पेट के लिए लाभकारी होता है| अगर इसका खाली पेट सेवन किया जाए| तो यह हमारी पाचन शक्ति को अच्छा करता है| इसके अलावा यह पेट की गर्मी या जलन जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है|

इसका नियमित सेवन हमारे लिवर (Liver) को भी दुरुस्त रखता है|

तुरंत ऊर्जा देता है –

सत्तू का शरबत गर्मियों में शरीर को काफी राहत पहुंचता है| इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं| जो हमारी एनर्जी को बूस्ट करते हैं| सत्तू के शरबत में नींबू व नमक मिलाकर सेवन करना शरीर के लिए और भी गुणकारी है| यह पेट में जाकर energy drink की तरह काम करता है|

शरीर को हाइड्रेट रखे –

अगर आप नियमित सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं| तो आपको डिहाइड्रेट की समस्या नहीं होगी| अगर आपको ऐसी प्रॉब्लेम होती है, तो इसके शरबत में नींबू व नमक मिलाकर सेवन करें| जो की शरीर में औषधि की तरह काम करता है|

शरीर का तापमान नियंत्रित रखे –

जैसे – जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे शरीर का तापमान भी बढ़ता है| ऐसे में सत्तू (sattu in hindi) का सेवन करना शरीर को ठंडक पहुंचता है| इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे हमारे शरीर के आंतरिक अंगों को काफी राहत मिलती है|

सत्तू का सेवन हमें लू लगने से भी बचाता है|

वजन कम (weight loss) के लिए सत्तू –

अगर आप वजन कम (weight loss) करना चाहते हैं या करने की सोच रहे हैं| ऐसे में सत्तू का खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में हमारी मदद करता है| दरअसल इससे हमारा पेट भरा – भरा रहता है| हमें भूख भी बोहोत देर में लगती है, जिससे हम ज्यादा खाने वाली आदत को सुधार पाते हैं|

हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक –

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) की समस्या हैं, उनके लिए सत्तू का सेवन करना किसी औषधि से कम नहीं| यह हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है| इसमें मौजूद आयरन शरीर में blood circulation को भी सही करता है|

अन्य पढ़ें – जानिए तरबूज खाने के 10 गजब फायदे (watermelon benefits in hindi)

सत्तू के उपयोग (Uses of sattu in hindi) –

सत्तू का सेवन भारत में अलग – अलग तरह से किया जाता है जैसे –

  • सत्तू के शरबत में नींबू, जीरा और नमक मिलाकर इसका सेवन किया जाता है| सत्तू में चीनी और पानी मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं|
  • कई जगह सत्तू के लड्डू बना कर भी इसका सेवन किया जाता है| इसके लिए सत्तू में देसी घी और बूरा मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं|
  • सत्तू की बर्फ़ी बनाकर भी इसका सेवन किया जाता है|
  • आपने लिट्टी चोखा तो जरूर सुना होगा| यह बिहार और झारखंड में काफी फेमस है| लिट्टी सत्तू से ही बनाई जाती है|
  • सत्तू के पराठे बनाकर भी लोग इसका सेवन करते हैं|

अन्य पढ़ें – पुल अप्स करने के अद्भुत फायदे | pull ups benefits in Hindi

सत्तू कैसे बनाया जाता है ? (How to make sattu in hindi) –

सत्तू साबुत अनाज को पीसकर बनाया जाता है| इसमें मुख्य रूप से चना और जौ का प्रयोग किया जाता है| सत्तू बनाने के लिए आपको भुने हुए चने और भुने हुए जौ को पीसकर उसका आटा बना लेना है| फिर उसे छलनी में छान लेना है| इस तरह सत्तू बनकर तैयार हो जाता है| आप चाहे तो चने और जौ का अलग – अलग सत्तू बना कर उसका आनंद ले सकते हैं|

सत्तू खाने के नुकसान ( Side Effect of Sattu in Hindi) –

sattu ke nuksan in hindi

जैसा की आप सभी लोगों को सत्तू के फायदे (sattu khane ke fayde) पता चल गए हैं| इसके अलावा इसे  गलत तरीके या ज्यादा मात्रा में खाने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं| सत्तू खाने से पहले आपको इन सारी बातों पर गौर करना है, जो हमने नीचे बताई हैं|

  • सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है| इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, पेट फूलना व ऐंठन की प्रॉब्लेम हो सकती है|
  • अगर आपको पत्थरी (Stone) की समस्या है, तो आपको इसके सेवन से दूर रहना चाहिए| यह इसमें नुकसानदायक होता है|
  • इसके अधिक सेवन से दस्त की समस्या भी हो सकती है|
  • सर्दी और बरसात में इसके सेवन से बचना चाहिए| इस मौसम में इसके सेवन से शरीर में दर्द होने का खतरा रहता है|
  • खाली चने का सत्तू पेट में गैस बनाता है| हमेशा चने और जौ के सत्तू को मिक्स करके सेवन करें|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट के फायदे (sattu khane ke fayde) उम्मीद हैं, आपको हमारा आज का रह आर्टिकल जरूर अच्छा लगा होगा| सत्तू का सेवन आपको इन सारी सावधानी से करना है, जो हमने आपको बताई हैं, नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है|

इस पोस्ट को आप facebook, Twitter और instagram पर जरूर शेयर करें, जिससे आपके साथ और लोगों को भी इसके सारे फायदे (sattu khane ke fayde) मिल सकें| धन्यवाद

और भी पढ़ें –


Leave a Comment