नीम की दातुन के 5 अनोखे फायदे | Neem ki datun ke fayde


Neem ki datun ke fayde

नमस्कार दोस्तों, नीम की दातुन का उपयोग प्राचीन समय से भारतीय आयुर्वेद में लंबे समय से किया जा रहा है| हमारे बुजुर्गों को यह तक नहीं पता था, टूथ ब्रश किसे कहते हैं| वो केवल नीम और अन्य पेड़ों की टहनियों से दांतुन किया करते थे| 

पहले के समय में दांतों की समस्या कम होती थी| जबकि टूथपेस्ट का पहले किसी ने नाम तक नहीं सुना था| कारण साफ है, पेड़ों की टहनियों से बनी दांतुन में इतनी ताकत होती है, की यह हमारे दांतों के स्वास्थ्य को बेहतर करके उन्हे लंबे समय तक सुरक्षित रखती है|

तो चलिए जानते क्यों हमें टूथपेस्ट की जगह नीम की दातुन करनी चाहिए| और इसके कौन से लाभ हमारी ओरल हेल्थ को मिलते हैं|

नीम की दातुन के फायदे 

दोस्तों आयुर्वेद चिकित्सा में नीम के पेड़ की एक यहां भूमिका है| मतलब इसकी टहनियाँ, पत्ते, इसकी छाल व जड़ भी किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है| इसलिए Neem ki datun ke fayde भी ढेर सारे हैं| जो नीचे इस प्रकार हैं –

दांतों की सफाई –

नीम की दातुन दांतों की सफाई करने में काफी मददगार है| ज्यादातर लोगों को दातों की  पीलापन की समस्या है| इसका सबसे बड़ा कारण है, की लोग फास्ट फूड का सेवन अधिक करते हैं| नीम की दातुन में मौजूद रस दांतों के पीलेपन को दूर कर उन्हे सफेद बनाता है|

मसूड़ों को करे मजबूत –

जहां ब्रश करने से मसूड़ों में दर्द व खून आते है, जिससे मसूड़ों में सूजन भी आ जाती है| वहीं दूसरी ओर नीम की दांतुन से मसूड़ों ठीक व मजबूत होते हैं|

मुंह की बदबू से राहत –

नीम की दातुन हमारे मुंह को भी फ्रेश रखती है| इसको आप एक नेचुरल माउथफ्रेशनर भी बोल सकते हैं| दिन में कम से कम 10 से 15 मिनट दातुन करना मुंह की बदबू को ठीक कर सांस को तरोताजा करता है|

पायरिया के लिए बेहतर –

शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना नीम की दातुन करने से पायरिया जैसी समस्या भी दूर रहती है| इसके अलावा यह बैक्टीरिया, मुख्य रूप से डेंटल कैरीज़ (दांतों का कैविटी) और मसूड़ों की समस्या जैसी मुख्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है|

कीड़ों से बचाव के लिए दातुन –

दांतों की ठीक ढंग से देखभाल ना होने से उनमें कीड़े लगने का डर रहता है| कीड़े दांतों को खोखला बना देते हैं| कीड़े लगने की समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती हैं| नियमित नीम की दातुन करने से दांत साफ व स्वस्थ रहते हैं| इसकी दातुन में किटाणुनाशक गुण पाया जाता है|

दोस्तों यह थे, Neem ki datun ke fayde, इस तरह नीम की दातुन एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है आपके दांतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए । उम्मीद हैं, की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें – 


Leave a Comment