मुल्तानी मिट्टी के 10 बड़े फायदे व उपयोग | Multani Mitti ke Fayde


Multani Mitti benefits in hindi

नमस्कार दोस्तों, मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल तो सभी ने किया होगा| इसे इंग्लिश में Fuller’s Earth भी कहा जाता है, इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं| जो हमारी त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद हैं|

दोस्तों multani mitti ke fayde के फायदे तो ढेरों हैं, लेकिन इनके बारे में हर कोई नहीं जानता| इसके सामने ब्यूटी प्रोडक्ट भी फेल हैं|

इसलिए आज इस पोस्ट में हम मुल्तानी मिट्टी के लाभ, उपयोग व  व इसके कुछ नुकसान आपको बताएंगे| जिससे आप इसे सही तरीके से use करके इसके फायदे ले सकें|

तो चलिए लेख शुरू करते हैं|

मुल्तानी मिट्टी क्या है ?

जैसा की आप सभी जानते है, मुल्तानी मिट्टी को इंग्लिश में Fuller’s Earth के नाम से जाना जाता है| इसमें मैग्निशियम क्लोराइड भरपूर होता मात्रा में होता है साथ ही कैल्शियम, आयरन और सिलिका होता है| जिससे यह त्वचा के लिए फायदेमंद बन जाती है|

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक उपचारिक और सौंदर्य उत्पाद है जिसके कई फायदे होते हैं। जैसे – 

1.डेड स्किन के लिए मुल्तानी –

अगर आपकी त्वचा पर डेड स्किन सेल्स मौजूद है| तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं|

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल से फेस पैक बनाकर लगाने से डेड स्किन की समस्या ठीक होती है| इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो बार लगाएं|

2.चिपचिपी व ऑयली त्वचा –

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन की समस्या भी दूर होती है| यह त्वचा से ऑयल को सोखती है, जिससे कील-मुहासे होना अपने आप ही कम हो जाते हैं|

3.त्वचा को निखारे –

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ़ करने में मदद करती है। यह त्वचा के तेल को अवशोषित करती है और मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। जिससे कुछ ही दिनों में त्वचा निखरने लगती है|

4.टैनिंग हटाने में मददगार –

सूर्य की यूवी किरणों से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है| इसको दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी व चंदन को बराबर मात्रा में लें और कुछ बूदें गुलाबजल डाल लें| इसको चहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए और बाद में ताजा पानी से धो लें| इससे आपको काफी फायदा मिलेगा|

5.बालों की समस्याओं में लाभ –

यह बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है, विशेष रूप से स्कैल्प संबंधी समस्याओं में लाभकारी है| इसके बालों को कई फायदे मिलते हैं|

6.डैंड्रफ होने पर –

मुल्तानी मिट्टी के साथ  दही और नींबू का रस मिलाकर में बालों लगाने से डैंड्रफ व रूसी की प्रॉब्लेम ठीक हो सकती है|

7.ऑयली बाल –

गर्मियों के दिनों में बाल बिल्कुल ऑयली हो जाते हैं| इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और रीठा पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर एक कप पानी में भिगो कर रखे| इसको हेयर मास्क की तरह सप्ताह में 2 बार use करें|

8.घमौरियों से राहत –

गर्मियों में शरीर पर घमौरियां होने कि समस्या काफी आम है| अगर किसी को ये हो जाएं तो, थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर सीधा घमौरियों पर लगा लें| कुछ देर में यह पेस्ट सूख जाएगा फिर इसे धों लें| इसको कुछ दिन लगाने के बाद आप खुद ही घमौरियों से राहत महसूस करेंगे|

9.ब्लड सर्क्यूलेशन तेज करे –

मुल्तानी मिट्टी को हमारे बालों या त्वचा पर लगाने से ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार होता है| जिससे डेड स्किन, कील, मुहासे ठीक होते हैं और बाल मजबूत बनते हैं|

10.एंटीसेप्टिक गुण –

इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो चोट को ठीक करने में भी मददगार है| इसको आप चोट की जगह पर लगाओ और कुछ देर बाद आप आराम महसूस करोगे|

नोट :- यदि आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना चाहते हैं, तो पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको कोई त्वचा संबंधी समस्या है।

मुल्तानी मिट्टी के उपयोग (Uses of Multani Mitti)

दोस्तों मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कई तरह से किया जाता है| ये अपनी-अपनी जरूरत पर निर्भर करता है|

  • मुल्तानी मिट्टी और सादा पानी को मिक्स करके Use किया जाता है|
  • गुलाबजल के साथ भी इसका कई जगह Use होता है|
  • दूध और मुल्तानी मिट्टी को भी एक साथ इस्तेमाल किया जाता है|
  • मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद और नींबू का रस भी इस्तेमाल होता है|
  • मुल्तानी मिट्टी से फेस मास्क भी बनाते हैं|
  • मुल्तानी मिट्टी से कई साबुन भी बनाए जाते हैं|
  • नहाते समय भी मुल्तानी मिट्टी को साबुन की तरह लगाते  हैं|
  • मुल्तानी मिट्टी को बालों में भी लगाते हैं|

दोस्तों यह थी, हमारी आज की पोस्ट (multani mitti ke fayde),  उम्मीद है, कि आपको इस पोस्ट से कुछ जानने को मिला होगा| धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment