सुबह घूमने के 10 फायदे | Morning walk ke fayde in Hindi


दोस्तों शायद ही कोई ऐसा आदमी होगा जो अपने शरीर को फ़िट करना नहीं चाहता। दोस्तों जब भी कभी शरीर को फ़िट करने या वजन कम (weight loss) करने की बात आती है। तो हमारे मन मे सुबह उठ कर कोई exercise करने का विचार आता है| या सुबह-सुबह(morning walk) घूमने का खयाल आता है| एसे मे मॉर्निंग वाक एक अच्छा विकल्प है| इसका एक सबसे बड़ा कारण मुझे लगता है की walk करने से हमारा शरीर तो फ़िट होता ही है इसके अलावा हमारा दिमाग भी तेज होता है| सुबह सूर्य की हल्की धूप और पक्षियों की मधुर आवाज हमारे मन को शांति देती है|

अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाने की सोच रहे है| तो हमने आपके लिए कुछ टिप्स बताए है और morning walk ke fayde के बारे मे हमने detail मे बात की है|

Morning walk ke fayde in Hindi

Morning walk ke fayde

 दोस्तों वैसे तो वॉक करने बोहोत फायदे है पर आज हम जो फायदे बताएगे आप हैरान हो जाएगे| और हमे विश्वास है की आप morning walk पर जाने लगेंगे| तो चलिए बात करते है वो कोन-कोन से फायदे है जो हमे  morning walk से मिलते है :-

पेट की चर्बी (belly fat) की समस्या –

हमारे गलत खान-पान की वजह से या कोई work out ना करने से हमारे पेट पर चर्बी जमा हो जाती है| एसे मे जरूरत हमे कोई work out करने की जिससे हमारे पेट की चर्बी कम हो और यकीन मानिए  morning walk एक अच्छा विकल्प है| ये आपकी पेट की फालतू चर्बी को तो कम करता ही है| साथ ही साथ सारे शरीर को फ़िट करता है पर आपको इसके लिए आपको हर रोज walk पर जाना होगा| 

डिप्रेशन (depression) की समस्या –

दोस्तों morning walk करने से डिप्रेशन जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है| depression एक ऐसी खतरनाक बीमारी है| जिसमे आदमी खुद को किसी वजह से डिप्रेशन मे डाल लेता है और मन ही मन परेशान रहता है| इसकी वजह से मन मे suicide जैसे खयाल आते है|  दोस्तों exercise करने से इससे बाहर आया जा सकता है क्योंकि exercise या walk करने से हमारे दिमाग मे happy hormones का निर्माण होता है |

गहरी नींद (Deep sleep) –

 आज कल लोगों को नींद ना आने की समस्या बोहोत आती है| इसका एक प्रमुख कारण है| व्यायाम ना करना, बोहोत से लोग अच्छी नींद के लिए गोलियां खाते है| पर उनको इससे फायदा तो होता है| पर इससे गोली खाने की आदत पड़ है| एसे मे morning walk उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है| walk  करने से न सिर्फ आपको गहरी और अच्छी नींद आएगी बल्कि दिन मे  काम करने मे ऊर्जा मिलेगी|

आँखों के लिए लाभकारी (Best for eyes) –

सुबह-सुबह सैर पर जाने से आँखों को बोहोत आराम मिलता है| क्योंकि सुबह का मोसम ठंडा और प्रदूषण मुक्त होता है| सारा दिन काम करने से आँखों मे थकावट हो जाती है| सुबह की हरीयाली आँखों की थकावट को दूर करती है और हरी घास पर चलने से हमारी आँखों की रोशनी बढ़ती है|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए (boost Immune system) –

दोस्तों इस बात मे कोई शक नहीं की morning walk और exercises हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system) को मजबूत करती है| आए दिन कोई ना कोई बीमारी हमे जकड़ लेती है| इसके लिए जरूरी है हमे पोस्टिक आहार लेना चाहिए और सुबह उठ कर व्यायाम  करना चाहिए|  

ह्रदय के लिए लाभकारी (good for heart) –

हम ये दावा नहीं कर रहे की walk करने से हार्ट की गंभीर बीमारी ठीक हो जाएगी| इसके लिए आपको डॉक्टर से इलाज करवाना ही पड़ेगा| और जरूरी दवाइयाँ खानी पड़ेगी| walk करने से हमारा रक्त संचार तेज होता है| और हमारी heart beat 10 मिनट वॉक करने से 100 से 140 बीट प्रति मिनट तेज होती है| जिससे की हमारा ह्रदय स्वस्थ होता है| और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है|

सकारात्मक सोच (positive thinking) –

सुबह घूमने से हमारे शरीर को तो फायदा होता ही है इसके साथ-साथ दिमाग को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है|  सुबह का शांत, हरा – भरा वातावरण और पक्षियों की आवाज हमे वर्तमान मे जीना सिखाती है| और साथ ही हमारे दिमाग पर नकारात्मक विचार हावी नहीं होते|

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करे (maintain cholesterol level) –

दोस्तों गलत खाने और बोहोत जादा टेंशन लेने की वजह से शरीर मे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है| जिसके कारण दिल का दौरा (heart attack) जैसी heart की बीमारियों का खतरा बना रहता है| डॉक्टर भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को control मे करने के लिए morning walk या exercise करना बताते है|  

बालों के लिए गुणकारी (Good for hair) –

लगातार गलत खान-पान और जादा टेंशन लेने की वजह से बालों के झड़ने (Hair fall) की समस्या बढ़ती जा रही है| खासकर female मे hair fall की समस्या आम है| ऐसे मे आपके लिए morning walk करना फायदेमंद विकल्प हो सकता है| क्योंकि सुबह सूर्य की किरणे हमे Vitamin-D प्रदान करती है| जो हमारे बालों के लिए लाभदायक है|

वजन कम करे (weight loss) –

दोस्तों अगर आप वजन कम (weight loss) करना चाहते है| तो आपको अच्छी डाइट के साथ-साथ कार्डियो एक्सर्साइज़ करने की जरूरत है| अगर आप रनिंग नहीं कर सकते तो सुबह सैर (Morning walk) करके भी अपना वजन कम कर सकते है|

Morning walk के बाद क्या खाना चाहिए ?

सुबह की सैर (Morning walk) के बाद हमे पोषण युक्त आहार लेना चाहिए| जैसे ओट्स , दलीया , जूस , फल , भीगे चने आदि लेना चाहिए | walk से आने के बाद हमारा शरीर थक जाता है और हमारी कैलोरीज बर्न हो जाती है| जिसके बाद हमे पोस्टिक आहार की जरूरत होती है|  

Morning walk के लिए हमे किस – किस चीज की जरूरत होती है ?

सुबह की सैर के लिए जरूरी चीजे |

  • स्पोर्ट्स शूज और सॉक्स
  • स्पोर्ट्स t-shirt
  • कुआलिटी स्पोर्ट्स ब्रा (females के लिए)
  • स्किन टाइट
  • हेयर बैंड या क्लैचर

सुबह की सैर (Morning walk) करने के जरूरी टिप्स

  • सुबह की सैर (Morning walk) पे जाने से पहले पानी की बोतल ले चले और गला सुखने पर घूंट – घूंट करके पानी पीते रहे| पानी पीने से बॉडी मे डिहाइड्रेशन की प्रॉबलम नहीं होगी|
  • कभी भी खाली पेट वॉक पर ना जाए घर से निकले समय कोई भी एक फल (fruit) खा ले इससे आपको वॉक करते समय कमजोरी महसूस नहीं होगी |
  • सैर करने मे किसी भी तरह की जबरन कोशिश न करे| जितनी शरीर मे क्षमता हो उतनी ही वॉक करे |
  • वॉक करने के लिए सही रास्ते का चुनाव करे टूटी अथवा गड्डे वाली सड़क पर कभी वॉक न करे| इससे आपके पर मे मोच आ सकती है |
  •  हमेशा मॉर्निंग वॉक सूर्य उदय के समय करे | सूर्य की पहली किरणों से हमे Vitamin – D मिलती है जो हमारी हड्डियों को मजबूती देती है |
  • मॉर्निंग वाक करने से पहले Warm – up जरूर कर ले| इससे आपके शरीर मे लचीला हो जाता है | और सैर करने मे शरीर मे कोई परेशानी नहीं होती|
  • सैर करते समय अपने body posture को सीधा रखें |

सुबह की सैर (Morning walk) कितनी देर तक करना चाहिए?

दोस्तों वैसे तो मॉर्निंग वॉक 40 से 45 मिनट करना होता है| और आप अपनी क्षमता के अनुसार और जादा देर तक भी कर सकते है| लेकिन अगर आप वाक करने की शुरुआत कर रहे है तो आप पहले 3 से 4 दिन 15  -20 मिनट तक वाक करे| और इसके बाद धीरे -धीरे अपना टाइम बढ़ सकते है |

निष्कर्ष :-

दोस्तों हमने अपनी पोस्ट मे आपको सुबह की सैर से होने वाले फायदे और कुछ tips बतायें हैं | दोस्तों Morning walk ke fayde आपको तभी मिलेंगे जब आप हर रोज सुबह सैर करोगे |

हमे उम्मीद है की हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी | तो दोस्तों आप कब से सुबह की सैर पर जाना शुरू कर रहे हैं | हमें comment करके जरूर बतायें हमें बोहोत खुशी होगी |

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment