कीगल एक्सरसाइज के फायदे | Kegel Exercise Benefits in Hindi


kegel exercise benefits in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आपने कीगल एक्सरसाइज के बारे में तो जरूर सुना होगा| यह एक्सरसाइज़ करने में बेशक आसन है लेकिन इसके फायदे ढेर सारे हैं| इस एक्सर्साइज़ पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है| इसमें हम पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं|

तो चलिए आज हम kegel exercise benefits in Hindi के बारे में पूरी जानकारी देंगे| साथ ही कीगल एक्सरसाइज को करने का सही तरीका भी बताएंगे|

कीगल एक्सरसाइज क्या होती है?

जैसा की हमने पहले बताया इससे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत मिलती हैं| जिस कारण इसे पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज भी कह देते हैं| यह एक्सर्साइज़ पुरुष हो या महिलायें सभी के लिए फायदेमंद हैं|

कीगल एक्सरसाइज के लाभ (Kegel Exercise Benefits in Hindi)

दोस्तों कीगल एक्सरसाइज करने के फायदे महिलाओं और परूषों दोनों के लिए समान होते हैं| इसलिए इसमें बताए गए फायदे भी दोनों के लिए हैं|

1.यूरीन लीकेज में फायदा –

पुरुष हो या महिलायें यह समस्या दोनों में हो सकती है| कभी-कभार टॉयलेट जाने से पहले या खाँसते, छींकते समय यूरीन लीक हो जाता है| ऐसे में कीगल एक्सरसाइज करने से यूरीन लीकेज की प्रॉब्लम को ठीक किया जा सकता है| इसके अलावा पेशाब कंट्रोल की क्षमता सही होती है|

2.पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत –

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कीगल एक्सरसाइज सबसे उत्तम एक्सरसाइज है| पेल्विक मसल्स के मजबूत होने से मल-मूत्र को नियंत्रित करने में मदद मिलती है| 

3. महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी में फायदा –

महिलाओं के लिए गर्भाशय को स्वस्थ रखने में कीगल एक्सरसाइज काफी कारगर है| डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के दौरान इस कीगल एक्सरसाइज को करने की सलाह देते हैं| इससे बॉडी में नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है|

4. प्रसव पीड़ा कम होती है –

कई एक्सपर्ट यह बताते है, कि कीगल एक्सरसाइज करने से  प्रसव पीड़ा कम होती है|

5. कमर दर्द से भी राहत –

नियमित कीगल एक्सरसाइज करने से कमर का दर्द व अकड़न भी जड़ से खत्म हो जाता है| इसको करने के दौरान कमर व जांघों की मांसपेशियों में स्ट्रेच होता है| जिससे उनकी अकड़न दूर होती है साथ ही दर्द से भी छुटकारा मिलता है|

6. सेक्स लाइफ के लिए फायदे –

महिलाओं व पुरुषों की सेक्स लाइफ को बेहतर करने के लिए भी कीगल एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है|

पुरुषों के लिए –

कीगल एक्सरसाइज करने से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होता है| जिससे वे अपनी सेक्स लाइफ को Enjoy कर पाते हैं| इसके अलावा शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) की समस्या से भी छुटकारा मिलता है|

महिलाओं के लिए – 

महिलाओं में कीगल एक्सरसाइज करने से उनकी योनि की मांसपेशियों को आराम मिलता है| इसके अलावा इससे योनि व पेल्विक फ्लोर में रक्त का संचार अच्छा होता है| जिससे महिलाओं में संभोग के दौरान यौन उत्तेजना बढ़ती है|

कीगल एक्सरसाइज करने का सही तरीका

दोस्तों कीगल एक्सरसाइज को आप अपने घर, पार्क या जिम में कहीं पर भी कर सकते हैं| लेकिन इसके लिए किसी शांत जगह का चुनाव करना सही होगा|

  • सबसे पहले आपको कीगल एक्सरसाइज करने के लिए किसी मैट या चादर की जरूरत पड़ेगी| इसके अलावा आप घास में भी कर सकते हैं|
  • कीगल एक्सरसाइज को करने के लिए आपको मैट पर सीधा लेट जाना है|
  • इसके बाद आपको कीगल मसल्स या पेल्विक मसल्स को जानने की जरूरत है| जिस मसल्स का इस्तेमाल हम यूरिन को रोकने के लिए करता हैं| उसे ही कीगल मसल्स या पेल्विक मसल्स कहते हैं|
  • कीगल मसल्स को पहचानने के बाद, अपने पैरों को मोड कर हिप्स वाले हिस्से को ऊपर उठाए, सारी बॉडी ऐसे ही रहेगी| अपने हिप्स की मांसपेशियों को ऊपर की ओर कसे|
  • 5 से 6 सेकेंड तक अपनी पेल्विक मसल्स को ऊपर कस के रखें|
  • उसके बाद पेल्विक मसल्स को 3 से 4 सेकंड के लिए आराम दें| मतलब हिप्स को नीचे जमीन पे टेक दीजिए|
  • ऐसे 10 से 15 सेट आप लगातार करें| दिन में कम से कम 2 बार कीगल एक्सरसाइज जरूर करें|
  • कीगल एक्सरसाइज को करने के दौरान पेट, कमर व जांघों की मांसपेशियों को ढीला छोड़ दें|  
  • इससे आपको 10 से 15 दिन में जरूर Result मिलेगा|

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट kegel Exercise Benefits in Hindi, उम्मीद है, की आपको कीगल एक्सरसाइज के फायदे व इसको करने का तरीका अच्छे से समझ आया होगा| धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –

7 योगासन हड्डियों को करे मजबूत |

मेडिटेशन (ध्यान) करने के फायदे

बच्चों के लिए बेस्ट योगासन


Leave a Comment