दिमाग को शांत कैसे करें? (How to Relax Mind in Hindi)


नमस्कार दोस्तों, आजकल हमारी जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है, कि हमें अपने शरीर और हेल्थ पर ध्यान देने का समय भी नहीं मिल पता| दिमाग में बस टेंसन वाली बाते ही घूमती रहती हैं| कभी घर वालों की, तो कभी करियर की|

सबसे ज्यादा तो जॉब करने वाले लोग अपनी जिंदगी और करियर को लेकर बहोत चिंतित रहते हैं और बोहोत टेंशन में आ जाते हैं| लेकिन जब यह सिलसिला डेली होने लगे| तो इस पर विचार करने की जरूरत है|

तो दोस्तों ऐसे में जरूरत है, दिमाग को शांत करने कि (Relax mind in hindi), जिससे हमारी टेंशन दूर होगी और साथ ही हमारा अपने काम पर फोकस अच्छा होगा|

तो चलिए जानते हैं, कि कैसे आप Mind को relax करके अपनी दिनचर्या को बेहतर कर सकते हैं| और stress फ्री जीवन बना सकते हैं|

दिमाग को शांत कैसे करें (How to Relax Mind in Hindi)

ये बात बिल्कुल सत्य है, कि हम अपने आप को खुद ही टेंसन देते है| इसमें से 80% टेंसन तो हम बेकार की कल्पनाओं से बना ले लेते हैं| बाकी 20% सही भी होती हैं| हम अपने दिमाग को शांत करके जरूरी कामों में focus बढ़ा सकते हैं|

1. गहरी व लंबी सांस का व्यायाम

dimag ko shant kaise kare

अक्सर ये देखा गया है, कि जब भी हमारा दिमाग अशांत रहता है| तो हम जलबाजी गलत निर्णय के लेते हैं| जिससे बाद में हमें पछतावा होता है| जब भी आपको दिमाग और मन अशांत महसूस हों, तो तुरंत निर्णय लेने के बजाय कुछ देर का समय ले लेना चाहिए|

Mind को relax करने के लिए –

  • किसी शांत जगह पर बैठ जाएं|
  • एक लंबी व गहरी सांस भरे| समय – 4 second  
  • फिर आराम से सांस को छोड़ दें| 8 second
  • इसको 8 से 10 बार दोहराएं|  

2. तनाव कम करने के लिए फूड  

अच्छा खाना खा कर भी हम अपने मूड को change कर सकते हैं| अगर आपको लगता है, कि आप अपने काम को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित होते हैं| तो ऐसे में आप अपनी टेंशन को दूर करने के लिए कुछ खाद्य प्रदार्थ का सहारा ले सकते हैं|

जैसे – नट्स, मशरूम, सैल्मन फिश, टूना फिश आदि ये सारी चीजें selenium से भरपूर होती हैं| जो चिंता व तनाव को दूर करने में मदद करते हैं|

3. मनपसंद ऐक्टिविटी करें

mind relax activity

दिमाग को तुरंत शांत करने के लिए आप अपनी मनपसंद activity कर सकते हैं| जिससे आप अपने दिमाग को टेंशन से हटाकर किसी अच्छी जगह फोकस कर पाएंगे| इसमें कई activity शामिल है जैसे-

  • खाना बनाना या कोई अच्छी रेसिपी बनाना|
  • खुली हवा में टहलना|
  • कोई Out door गेम खेलना|
  • व्यायाम करना|
  • दोस्तों से बातचीत करना|

4. संगीत सुनना

mind relax tips

संगीत हमारे दिल व दिमाग पर गहरा असर डालता है| तेज म्यूजिक (Fast Music)हमें सतर्क व ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है| वही दूसरी ओर धीमा संगीत (Slow Music) हमारे दिमाग व मांसपेशियों को Relax करता है| जिससे शरीर की थकान दूर हो जाती है और हमें एक नई ऊर्जा मिलती है|

5. पालतू जानवर के साथ समय बिता सकते हैं|

घर में एक अच्छा व वफादार पालतू जानवर होना आपके stress लेवल को सही रखता है| और हमें अकेलापन भी महसूस नहीं होता| कई studies में भी इस बात को सही बताया गया है|

दरअसल पालतू जानवर से बात करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन (Cortisol hormone) कम होता है| कोर्टिसोल (Cortisol hormone) तनाव व स्ट्रेस से संबंधी होता है| इसके कम होने से तनाव व ब्लड प्रेशर में कमी आती है|

6. प्रकृति में समय बिताएं

relax mind in hindi

दिमाग को शांत करने के लिए, प्रकृति की सुंदरता में समय बिताने सबसे अच्छा तरीका है| घर से बहार किसी पार्क, जंगल व पहाड़ों जैसी जगहों पर टहलना हमें एक अलग ही ऊर्जा देता है|

प्रकर्ति में समय बिताने से डोपामाइन (Dopamine) और एंडोर्फिन (Endorphins) हार्मोन का लेवल बढ़ता है| ये स्नायुसंचारी (Neurotransmitter) होते हैं, जो हमें खुशी का अहसास करवाते हैं|

7. मोबाइल व सोशल मीडिया से दूरी बनाएं

काम के समय तो फोन use करना बिल्कुल सही है| लेकिन जब बिना किसी काम के फोन use करते हैं| तो यह हमारी stress को बढ़ाने का काम करता है| बेशक यह अभी के लिए अच्छा लेकिन ज्यादा समय Use करने से हम इसके आदि हो जाते हैं|

Social Media से कई तरह दुष्प्रभाव होते हैं| जैसे –

  • अवसाद और टेंशन
  • नींद की समस्या होना
  • दिमाग पर बुरा प्रभाव
  • काम पर फोकस न होना

ये सारे तरीकों को अपनाकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं| और अपने आप को बदल सकते हैं|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट How to Relax Mind in Hindi उम्मीद है, आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| इतनी तसल्ली से पढ़ने के लिए धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment