हरी सब्जियां खाने के फायदे व नुकसान | Hari Sabji khane ke fayde


green vegetable benefits in hindi

जैसा की आप लोगों को पता है, कि सर्दियों के दिन चल रहें हैं| इस सीजन में आए दिन सभी के घरों में हरी सब्जियां बनती रहती है| फिट्नेस की आज की दुनिया में लोग ऑइली व ज्यादा मसाले वाली चीजों को छोड़ कर हरी सब्जियों की तरफ आ गए हैं| क्योंकि इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं| जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हमें मिलते हैं|

Everyday walk के इस आर्टिकल में हम आपको हरी सब्जियां खाने के फायदे (Hari Sabji khane ke fayde) व इसके कुछ नुकसान बताएंगे| जिससे आप लोगों को हरी सब्जियां खाने का सही तरीका पता चल सके|

तो चलिए आगे लेख की ओर बढ़ते हैं|

हरी सब्जियों के फायदे (Hari Sabji khane ke fayde)

कई लोग ऐसे हैं, जिनको हरी व पत्तेदार सब्जी अच्छी नहीं लगती| खासकर बच्चे इस तरह की सब्जियों को नहीं खाते| लेकिन दोस्तों आज के इस लेख में आप हरी सब्जियों के फायदे जानकर हैरान हो जाओगे और आज से ही ये सब्जियां खाने लगोगे|

त्वचा रहे जवान –

अक्सर देख गया है, की जो लोग नियमित हरे साग-सब्जियों का सेवन करते हैं| उनकी त्वचा एक-दम खिली-खिली रहती है| हरी सब्जियों में कई तरह के विटामिन होते हैं, जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ और कोमल बनी रहती है|

खून की कमी लिए-

ज्यादातर महिलाओ व लड़कियों में खून की कमी पाई जाती है| जिससे वो एनीमिया का शिकार भी हो सकती हैं| ऐसे में उनके लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बोहोत फायदेमंद हो सकता है|

दरअसल हरी व पत्तेदार सब्जियों में आइरन पाया जाता है| जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए जरूरी होता है| यकीन मानिए रोज एक कटोरी हरी सब्जी आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है|

वजन कम करने में मददगार –

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करिए| हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और कैलोरी कम होती है| जिससे हम अपने शरीर की फालतू चर्बी को कम कर पाते हैं|

दूसरी चीज अगर हम हरी सब्जियां खाते हैं तो मसालेदार सब्जियां खाने की आदत खुद सही हो जाएगी|

कैंसर से बचाव-

क्या आप लोगों को पता है ?, की हरी सब्जियों का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का रिस्क कम होता है|

हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण मौजूद होते हैं| जिससे कैंसर कोशिकाओ की ग्रोथ रुक जाती है|

नोट – अगर किसी को कैंसर है, तो वह डॉक्टर से जाकर जरूर मिले|

आँखों के लिए फायदा –

आपके कई बार सुना होगा की हरी सब्जियां खाने से आँखों की रोशनी बढ़ती है| ये बात बिल्कुल ठीक है| दरअसल हरी सब्जियों में ल्यूटिन पाया जाता है| जो आँखों के लिए लाभकारी होता है|

बता दें की ल्यूटिन एक तत्व होता है, जो विटामिन A से जुड़ा हुआ है| यह आँख की रेटिना में जमा होता है| इसके अलावा ल्यूटिन फ्री-रेडिकल्स के नुकसान से शरीर की रक्षा करता है और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को अच्छा करता है|

इम्युनिटी के लिए –

हरी सब्जियां हमारी रोगप्रति रोधक क्षमता (Immunity) को बेहतर करती हैं| इसमें मौजूद कई तरह के खनिज, मिनरल्स व विटामिन हमें संक्रमण से बचाने में मददगार हैं|

पाचन के लिए फायदा –

पत्तेदार सब्जियां खाने से हमारी पाचन शक्ति भी बेहतर होती है| हरी सब्जियां पेट में पाचक एंजाइम को हेल्दी करती है| जिससे हमारी पाचन शक्ति मजबूत बनती है| बता दें की पाचक एंजाइम से पोषक तत्वों को सोखने का काम करते हैं|

ये थे इसके फायदे (Hari Sabji khane ke fayde) आप हरी सब्जियों के फायदे जानकर इनको अपने आहार में शामिल करने की सोच रहें होंगे| लेकिन इससे पहले आप कुछ सावधनियों के बारे में जरूर जान लें|

हरी सब्जियां खाने के नुकसान (Side Effect of eating green vegetables)

हर किसी चीज को गलत तरीके से खाने से कई तरह की प्रॉब्लेम हो सकती है| ऐसे ही कुछ सब्जियों का हाल है|

  • हरी व पत्तेदार सब्जियों में फाइबर मौजूद होता है| जिससे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द व उल्टी की समस्या हो सकती है|
  • हरी सब्जियों में कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है| इसको खाने से पहले जरूर धो लें|
  • कई लोगों को इससे एलर्जी होती है| वो इसक सेवन से बचें|
  • पालक या मेथी का सेवन गर्मी आने पर न करें| इनकी तासीर गर्म होने की वजह से सर में दर्द व बीपी लो की समस्या हो सकती है|
  • बारिश के समय में पत्तेदार सब्जियां कहे से फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है|

हरी सब्जियों के नाम (Names Of Green veggies in Hindi)

कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां भारत में उगाई व खाई जाती हैं| जैसे –  

  • पालक (Spinach)
  • मेथी (Fenugreek)
  • बथुआ (Lambs quarters)
  • ब्रोकली (Broccoli)
  • सरसों (Green Mustard)
  • रोमेन सलाद (Romaine Lettuce)
  • पत्तागोभी (Cabbage)
  • आर्गुला (Arugula)

दोस्तों ये थी हमारी आज को पोस्ट हरी सब्जियों के फायदे (Hari Sabji khane ke fayde) आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment