मिठाइयों पर लगे चांदी के वर्क के फायदे व नुकसान


chandi ka vark ke fayde

नमस्कार दोस्तों, प्राचीनकाल से ही हमारे बुजुर्ग सोने-चांदी का आभूषण का प्रयोग करते आ रहें हैं| साथ ही स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, मिठाइयों पर सोने-चांदी के बने बर्क का इस्तेमाल करते थे| सोने-चांदी के बने बर्क का सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं| जो हमारे बुजुर्ग भलीभाँति जानते थे|

इसलिए आज की इस पोस्ट में हम chandi ka vark ke fayde बताने जा रहें| जिससे हम लोग भी मिठाइयों पर लगने वाले चांदी के वर्क के लाभ ले सकें|

तो चलिए बिना किसी देरी के लेख शुरू करते हैं|

चांदी के वर्क के फायदे –

दोस्तों स्वादहीन होने के बावजूद भी चांदी के वर्क को कई मिठाइयों, पान, मुरब्बों व कई खाने की चीजों में लगाया जाता है| दरअसल इसका सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं| जैसे –

बैक्टीरिया से बचाव –

चांदी का वर्क लगाने से मिठाइयाँ बहोत लजीज दिखती हैं| चांदी का वर्क खाने की चीजों से बैक्टीरिया को दूर रखता है| जिससे खाना खराब जल्दी खराब नहीं होता|

संरक्षण –

चांदी के वर्क का उपयोग मिठाइयों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह विषैले तत्वों से मिठाइयों से दूर करता है| जिससे मिठाइयाँ कई दिनों तक अच्छी रहती हैं|

देखने में आकर्षणीय –

चांदी के वर्क मिठाइयों की सुंदरता को बढ़ाता है। इससे मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की प्रतिष्ठा बढ़ती है, और उन्हें और भी आकर्षक बनाता है।

चांदी के वर्क के नुकसान

मिठाइयों पर लगे चांदी का वर्क बेशक देखने में आकर्षक लगता हो| लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है| खासकर त्योहारों के समय आपको जागरूक रहना है| क्योंकि त्योहारों के समय ही इसमें मिलावट ज्यादा होने का डर रहता है|

  • मार्केट में असली चांदी के वर्क की जगह एल्यूमीनियम की नकली वर्क को बेचा जाता है| जो सेहत के लिए बहोत खतरनाक है|
  • एल्यूमीनियम कि नकली वर्क से हमारे फेफड़े, किडनी व लीवर की बीमारियाँ हो सकती हैं|
  • कई लोग मिलावटी मिठाइयों पर चांदी का वर्क लगाकर बेचते हैं| जिससे वे देखने में ताजा लगे|

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट chandi ka vark ke fayde उम्मीद है, आपको चांदी की वर्क के लाभ व नुकसान जरूर समझ आए होंगे| हम आपके स्वस्थ रहने की कामना करते हैं| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment