अदरक के 10 बड़े फायदे व नुकसान | Adrak ke Fayde in Hindi


Adrak ke fayde in hindi

Adrak ke fayde in hindi – लगभग सभी घरों में अदरक का इस्तेमाल होता है| आप भी घर में अदरक का सेवन तो जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आपको इसके औषधीय गुणों के बारे में पता है?

इसमें कई तरह के विटामिन, मिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी हैं|

एव्रीडै वॉक की इस पोस्ट में आज हम अदरक खाने के फायदे (Ginger benefits in hindi) बताने जा रहे हैं| कई लोगों को अदरक खाने में कड़वी लगती है और वो लोग इसका सेवन नहीं करते|

दोस्तों यकीन मानिए अदरक के फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करने लगेंगे| तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

अदरक में मौजूद पोषक तत्व

अदरक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमने हेल्दी रखने में मदद करते हैं|

  • विटामिन C
  • विटामिन B6
  • विटामिन E
  • विटामिन k
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम
  • मैग्नीशियम
  • सोडियम
  • जिंक
  • कॉपर
  • मैगनीज

आदि पोषक तत्व व मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं|

अदरक खाने के फायदे (Adrak ke fayde in hindi)

आयुर्वेद के अनुसार अदरक शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी है| पुराने समय से वैध भी इसका इस्तेमाल कई जड़ी-बूटियाँ बनाने में करते आ रहें हैं| अदरक का घर पे सेवन करना आपको कई सारी चीजों में फायदा पहुंचाता है|

ह्रदय के लिए फायदा –

अदरक का सेवन करना हमारे हार्ट यानि ह्रदय के लिए भी लाभदायक है| इससे हमारे शरीर में मौजूद गंदा कैलेस्ट्रॉल बहार हो जाता है, जिससे हार्ट की कोई भी गंभीर बीमारी होने का खतरा नहीं रहता|

सर्दी-जुकाम में राहत –

अदरक वाली चाय पीने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओ में तुरंत राहत मिलती है| अदरक में कई तरह के एंटी फंगल व बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हमें संक्रमण होने से बचाते हैं|

इसके अलावा खांसी के लिए एक चम्मच शहद में अदरक मिलाकर पीने से फायदा मिलता है|

माइग्रेन की समस्या –

माइग्रेन की प्रॉब्लेम में सर में असहनीय दर्द होता है| इसमें ज्यादातर सर के आधे हिस्से में दर्द होता है| ऐसे में अदरक की चाय पीने से माइग्रेन के दर्द में काफी राहत मिलती है|

पाचन शक्ति मजबूत –

अदरक हमारी पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है| कई शोधकर्ता बताते हैं, की अदरक का पानी का सेवन कब्ज, पेट में दर्द व उल्टी जैसी समस्याओ में लाभदायक है|

कैंसर की रोकथाम –

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है| एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग नियमित अदरक का सेवन करते हैं| उन लोगों में कैंसर होने का रिस्क काफी कम होते है| अदरक में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं की ग्रोथ नहीं होने देते|

मधुमेह में लाभ –

मधुमेह (Diabetes) में अदरक का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है| मधुमेह होने पर खून में शुगर लेवल बढ़ने लगता है| अदरक का सेवन करना खून में शुगर को नियंत्रित कर इंसुलिन को सही करता है|

नियंत्रित कोलेस्ट्रॉल –

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है| ऐसे में अदरक बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी लाभदायक है| दरअसल इसमें हाइपोलिपिडेमिक एजेंट मौजूद होता है, जो शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर उसे नियंत्रित करता है|

इसके लिए पानी में अदरक को 10-15 मिनट उबाल लें| इस अदरक के पानी को थोड़ा ठंडा करके पिए|

ब्लड प्रेशर के लिए –

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अदरक का एक टुकड़ा काफी है| जिस भी व्यक्ति को हाई या लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है| उसको नियमित कच्ची अदरक का एक टिकड़ा खाना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर में काफी सुधार होता है|

वजन घटाने के लिए अदरक –

अदरक का सेवन सही तरीके से किया जाए, तो हमारे शरीर की फालतू चर्बी कम कर सकती है| अदरक में पाया जाने वाला फेनोलिक यौगिक वजन घटाने के लिए काफी मददगार है|

कई लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी और अदरक के मिश्रण का सेवन करते हैं, जो की एक अच्छा विकल्प है|

मजबूत प्रतिरोधक क्षमता –

सर्दियों के समय में अदरक का सेवन करने प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है| अदरक की तासीर गर्म होने से यह हमारे शरीर को भी गर्म रखती है| जिससे शरीर में संक्रमण संबंधी बीमारियों का डर नहीं रहता|

इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं| जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम व आयरन जो शरीर को ताकत देते हैं|

दोस्तों ये थे अदरक खाने के फायदे (Adrak ke fayde in hindi) इसके बाद इसके कुछ नुकसान भी होते हैं, जिनका आपको पता होना जरूरी है|

अदरक के नुकसान (Ginger Side Effects in Hindi)

जैसा की आपने पढ़ा, की अदरक खाने के फायदे तो बोहोत हैं, लेकिन कई लोग इसका सेवन सही तरीके से नहीं करते| जिससे उनको कई तरह के नुकसान होने का डर बना रहता है|

  • इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सीने व पेट में जलन को समस्या हो सकती है|
  • जिन लोगों में लो शुगर लेवल की प्रॉब्लेम है| वो इसका सेवन कम ही करें| कुछ लोगों को इससे लो शुगर की समस्या हो सकती है|
  • कई लोगों को कच्ची अदरक खाने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है| ऐसे लोग अच्छी अदरक खाने से बचें|
  • कई बार इससे आँखों में जलन की समस्या हो सकती है|
  • इसकी तासीर गर्म होने से ज्यादा मात्रा में अदरक खाने से डायरिया जैसी प्रॉब्लेम हो सकती है|  

अदरक के उपयोग (Uses of Ginger in Hindi)

अदरक का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है| जैसे-

  • सब्जियों का टेस्ट बढ़ाने के लिए अदरक का इस्तेमाल किया जाता है|
  • कच्ची अदरक का टुकड़ा काट कर भी खा सकते हैं|
  • अदरक का आचार भी खाने में काफी टेस्टी लगता है|
  • घरों में अदरक को सूखा कर सौंठ भी बनाई जाती है|
  • अदरक का इस्तेमाल चाय या ग्रेन टी में भी किया जाता है|
  • कई वैध इसका इस्तेमाल ओषधि के तौर पर भी बताते हैं| जैसे खांसी या जुकाम के लिए|

ये थी हमारी आज की पोस्ट अदरक खाने के फायदे (Adrak ke fayde in hindi), उम्मीद है, दोस्तों आपको अदरक के बारे में जान कर मजा आया होगा|

इस पोस्ट कौन सी चीज ज्यादा अच्छी लगी हमें comment करके जरूर बताना, साथ इस इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| धन्यवाद

FAQ-

Que- एक दिन में कितनी अदरक का सेवन करना चाहिए?

Ans- दिन में 20 से 25 ग्राम अदरक का सेवन करना लाभदायक है| इसके ज्यादा मात्रा मे खाने से बबासीर जैसी बीमारियाँ होने का खतरा रहता है|

Que- अदरक का अर्क पीने से क्या फायदा होता है|

Ans- अदरक की तासीर गर्म रहती है| इसका अर्क पीने से खांसी व जुकाम में काफी राहत मिलती है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment